नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। करीब दो साल बाद बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की टेस्ट जर्सी में वापसी हुई है। आगामी दौरे के लिए कीवी टीम में स्पिनरों की भरमार देखी जा रही है। सेंटनर के अलावा एजाज पटेल, ईश सोढ़ी और जबर्दस्त लय में नजर आ रहे रचिन रवींद्र एवं ग्लेन फिलिप्स को भी टीम में शामिल किया गया है।
सेंटनर ने बांग्लादेश दौरे से पहले कीवी टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला जून 2021 में इंग्लैंड खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था। सेंटनर ने 40 टेस्ट पारियों में 45.63 की औसत से 41 विकेट चटकाए हैं। वहीं बोर्ड ने रवींद्र (523 रन) के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आगामी दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। जारी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए खबर लिखे जाने तक सर्वोच्च स्कोरर हैं।
यह भी पढ़ें- भारत की जीत में नायक बन रहा है मैथ का टीचर, बाहर बैठे-बैठे बदल दे रहा है मैच
दिसंबर/जनवरी माह में पाकिस्तान की यात्रा करने वाले फिलिप्स को एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद एक बार फिर तेज गेंदबाज काइल जैमीसन टीम में लौट आए हैं। जैमीसन ने न्यूजीलैंड को 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब जीतने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
28 वर्षीय जैमीसन ने अपने टीम के लिए केवल 16 टेस्ट मैचों में 72 विकेट चटकाए हैं। उन्हें साल 2021 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
टीम चयन के बाद सैम वेल्स ने कहा, ‘हमारे पास एक मजबूत स्पिन समूह है, जो श्रृंखला के दौरान अच्छी विविधता और विकल्प प्रदान करेगा।’
पहला टेस्ट मुकाबला 28 नवंबर को सिलहट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा छह दिसंबर को ढाका में संपन्न होगा। इस टेस्ट सीरीज से ब्लैक कैप्स अपने तीसरे डब्ल्यूटीसी सीजन का आगाज करेगी। टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड वर्ल्ड कप के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।
इस प्रकार है कीवी टीम:
टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, केन विलियमसन और विल यंग।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines