ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। सीजन के 43 मुकाबले बीत जाने के बाद कौन सी तीन टीमें सेमी फाइनल में शिरकत करेंगी, इसका निर्णय हो चुका है। वहीं चौथी टीम कौन सी होगी कोलकाता में जारी इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले के बाद उसका फैसला भी हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है सेमी फाइनल की चौथी टीम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम हो सकती है। वजह पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी की परिस्थिति काफी विषम नजर आ रही है।
खैर बात करें इस बार किन दो टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा तो शायद ही किसी को पता होगा, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों ने अपने अनुभव के आधार पर इसका जवाब दिया है। ए स्पोर्ट्स चैनल पर बातचीत के दौरान शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक ने अपना जवाब दिया है।
पाकिस्तान के इन दोनों पूर्व कप्तानों से जब पूछा गया कि इस बार किन दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है तो मिस्बाह उल हक ने दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत और अफ्रीका के बीच फाइनल खेले जाने की संभावना जताई है।
वहीं शोएब मलिक ने अपना जवाब देते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया। मालिक का मानना है कंगारू टीम लय में लौट चुकी है। इसके अलावा उन्हें बड़े टूर्नामेंट में प्रेशर झेलने का अनुभव है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines