Michael Vaughan Warns England Cricket Team: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम को सीधी चेतावनी दी है, और सवाल उठाया है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड की बॉक्सिंग डे टेस्ट जीत के बाद क्या चर्चित ‘बैजबॉल’ तरीका जारी रह पाएगा. वॉन ने इंग्लैंड की जीत को ‘लॉटरी’ बताया. उन्होंने ये भी कहा कि मैच एक बहुत ही बॉलर-फ्रेंडली पिच पर खेला गया था, सिर्फ 2 दिन चला, और इसमें सभी 36 विकेट पेसर्स ने लिए.
डेढ़ दशक के बाद आया मौका
इंग्लैंड, जो पहले 3 टेस्ट में हार के बाद पहले ही एशेज हार चुका था, ने 2011 के बाद ऑस्ट्रेलियन धरती पर अपनी पहली जीत हासिल की, जिससे 5,000 से ज्यादा दिनों का सूखा खत्म हुआ. पेसर जोश टोंग ने 5-45 और 2-44 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया, और इस सदी में मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में फाइव विकेट हॉल हासिल वाले पहले इंग्लैंड के बॉलर बन गए. मैक्कुलम के कोचिंग के रोल में, इंग्लैंड का टोटल रिकॉर्ड 45 मैचों में 25 जीत और 17 हार का है.
यह भी पढ़ें –RCB की इस वुमेन क्रिकेटर के सम्मान में कपल ने रखा बेटी का नाम, WPL खिलाड़ी अब बेबी गर्ल को भेजेंगी गिफ्ट
स्टोक्स और मैक्कुलम का क्या होगा फ्यूचर
हालांकि, वॉन ने इस बात पर जोर दिया कि सिडनी में होने वाला 5वां और आखिरी टेस्ट मौजूदा लीडरशिप के फ्यूचर के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने तर्क दिया कि मेलबर्न एक ‘प्रोपर’ टेस्ट मैच नहीं था और कहा कि इंग्लैंड को अनयूजुअल कंडीशन पर डिपेंड रहने के बजाय एक पूरा, कॉम्पिटिटिव गेम जीतकर खुद को साबित करना होगा. वॉन के मुताबिक, सिडनी में बड़ी हार टीम की दिशा के बारे में गंभीर अंदरूनी चर्चा शुरू कर सकती है, भले ही स्टोक्स और मैक्कुलम के बने रहने की उम्मीद हो.
यह भी पढ़ें- IPL खेल चुके पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर के घर से आई दुखभरी खबर, 13 साल के भाई का हुआ निधन
वॉन की अहम चेतावनी
वॉन ने लगातार बदलावों के खिलाफ भी चेतावनी दी, और इंग्लैंड से दौरे के दौरान की गई गलतियों को ईमानदारी से स्वीकार करने की गुजारिश. उन्होंने चेतावनी दी कि गलतियों को ज़द से नकारना नुकसानदायक होगा, इस बात पर जोर देते हुए कि अगर मौजूदा मैनेजमेंट को जारी रखना है तो परफॉरमेंस और सोच दोनों में ज्यादा मैच्योरिटी जरूरी है.
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines