नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। पहले MI के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जमकर तूफान मचाया तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT के लिए राशिद खान ने आतिशी पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 11 चौके-6 छक्के ठोक 210.20 की स्ट्राइक रेट से नाबाद सेंचुरी जमाकर 103 रन जड़े। वहीं राशिद खान ने 32 गेंदों में 3 चौके-10 छक्के ठोक 246.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 79 रन बनाए। हालांकि वे जीटी को जीत नहीं दिला पाए। एमआई ने ये मुकाबला 27 रनों के अंतर से जीता। सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के राज खोले।
मीटिंग में तय किया था कि 200 के चेज जैसी बल्लेबाजी करेंगे
प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने कहा- ऐसा कह सकते हैं कि ये मेरी सर्वश्रेष्ठ टी20 पारियों में से एक थी। जब भी मैं रन बनाता हूं तो मुझे लगता है कि टीम को जीतना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने आज पहले बल्लेबाजी की। टीम मीटिंग में हमने फैसला किया था कि हम वही गति रखेंगे जो 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय करते हैं।
मेरे दिमाग में दो शॉट थे
सूर्या ने आगे कहा- मैदान पर काफी ओस थी। यह 7-8वें ओवर से ही रही, लेकिन मुझे पता था कि कौन से शॉट खेलने हैं, मैं सीधे हिट करने के बारे में नहीं सोच रहा था। मेरे दिमाग में दो शॉट थे- एक फाइन लेग पर और एक थर्ड मैन के ऊपर। एक साइड बाउंड्री 75-80 मीटर की थी, इसलिए मैं थर्ड मैन के ऊपर स्कूप करने या स्क्वायर लेग के ऊपर से फ्लिक करने के लिए तैयार था। मैं स्ट्रेट शॉट लगाने के बारे में नहीं सोच रहा था। मैं मैच से पहले काफी अभ्यास करता हूं। इसलिए जब मैं मैच में आता हूं तो बहुत स्पष्ट होता हूं और खुद को एक्सप्रेस करता हूं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines