हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेरी प्यारी बेटी...', अक्सा की विदाई पर भावुक हुए शाहिद अफरीदी, सोशल मीडिया पर बयां किए जज्बात

विज्ञापन
Shahid Afridi Daughter Aqsa Afridi

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शुक्रवार रात अपनी बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी को विदा किया। कराची में हुए रुखसती कार्यक्रम के दौरान शाहिद भावुक नजर आए। उन्होंने अपने जज्बात बयां करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर ट्विटर पर एक भावुक नोट लिखा। अफरीदी ने अपनी प्यारी बेटी के लिए इस नोट के साथ सितारों से सजे रुखसती कार्यक्रम की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।

मैं ही वह आदमी हूं जिसने सबसे पहले तुमसे प्यार किया था

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने जोड़े को उनके नए जीवन के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। शाहिद ने लिखा- “मेरी प्यारी बेटी- ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो जब मैंने तुम्हें अपनी बाहों में भर लिया था। उस दिन मैंने खुद से वादा किया था कि मैं तुम्हारा साथ कभी नहीं छोड़ूंगा। हालांकि तुम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हो, तुम हमेशा मेरा दिल रखो क्योंकि मैं ही वह आदमी हूं जिसने सबसे पहले तुमसे प्यार किया था। अल्लाह आप दोनों को अपनी सुरक्षा में रखे और एक साथ एक सुंदर जीवन बनाने का मौका दे। आमीन।”

https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1677610611599876096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1677610611599876096%7Ctwgr%5E4e1e8c7730540796dbf3c6e60d65ddbb698dea4d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F497956-meri-pyari-beti-shahid-afridi-pens-heartfelt-note-for-aqsa-on-her-wedding

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने की शिरकत

अक्सा ने इस कार्यक्रम में सुनहरी कढ़ाई से सजा लाल शरारा पहना था। हालांकि शाहिद ने इन तस्वीरों में दुल्हन के चेहरे को छिपाए रखा है। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान की पूरी टेस्ट टीम शामिल हुई, जो इन दिनों श्रीलंका दौरे के लिए कराची में अभ्यास कर रही है।

समारोह में कप्तान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, इमाम उल हक, शान मसूद, हसन अली और आमिर जमाल को देखा गया। इसके अलावा, मोइन खान, अरशद खान, मोहम्मद अकरम और वकार यूनिस जैसे पूर्व क्रिकेटर भी शादी समारोह में शामिल हुए। गौरतलब है कि अफरीदी की दूसरी बेटी अंशा अफरीदी की शादी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन से हुई है और उनकी रुखसती इस साल के अंत तक होगी। वहीं बड़ी बेटी अक्सा की शादी पिछले साल दिसंबर में नसीर से हुई थी। रुखसती शुक्रवार रात हुई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola