Chennai Cyclone: चेन्नई के कई इलाकों में इन दिनों मिचौंग चक्रवात के कारण हालात काफी बिगड़े हुए है। कई जगह पर बाढ़ से भारी तबाही देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर लगातार बाढ़ से पैदा हुए हालातों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनको देखकर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं इसको लेकर अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले श्रीलंका टीम के खिलाड़ी महीश तीक्षणा ने चेन्नई के हालातों पर एक पोस्ट शेयर की है।
जिसमे उन्होंने भारत के चेन्नई शहर को अपना दूसरा घर बताया है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ खराब हुए चेन्नई शहर के हालातों पर अपनी चिंता जाहिर की है। तूफान और बाढ़ से लगातार चेन्नई के हालात बिगड़े जा रहे हैं। बाढ़ में गाड़िया बह रही है। लोगों के घरों को नुकसान हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- ‘परिणाम कुछ भी हो, खेल होगा आक्रमक..’टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड कोच की टीम इंडिया को चेतावनी!
ट्वीट करके जाहिर की चिंता
श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा ने अपने एक्स अकाउंट पर चेन्नई के लिए चिंता जाहिर करते हुए लिखा, अभी मैंने चेन्नई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी है। अपने दूसरे घर की ऐसी तस्वीर देखकर काफी चिंता हो रही है। तूफान से प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और अपना ढेर सारा प्यार देता हूं। सुरक्षित रहिए और मजबूत रहिए। ऐसी परिस्थिति में भी हम सबको साथ रहना है।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं तीक्षाणा
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में श्रीलंका टीम के स्पिन गेंदबाज महीश तीक्षणा महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। अब आने वाले आईपीएल 2024 में तीक्षणा एक बार फिर से चेन्नई की पीली जर्सी में देखने को मिलने वाले हैं। आईपीएल 2022 ऑक्शन के दौरान चेन्नई ने महीश तीक्षणा को अपनी टीम में शामिल किया था।
पिछले दो सीजन से तीक्षणा आईपीएल में चेन्नई के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 9 मैच खेले थे, जिसमे उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा आईपीएल 2023 में तीक्षणा ने 13 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 11 विकेट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines