Kranti Gaud: टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी के दम पर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है.
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराते हुए ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा जमाया. क्रांति ने टूर्नामेंट में खेले कुल 8 मैचों में 9 विकेट चटकाए. क्रांति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम किरदार निभाया था.
क्रांति गौड़ बनीं करोड़पति
सालों का सूखा आखिरकार खत्म हो चुका है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड चैंपियन बनने का तमगा हासिल कर लिया है. टीम को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में गेंद से अहम भूमिका निभाने वालीं क्रांति गौड़ करोड़पति बन गई हैं. मथ्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने क्रांति को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है.
क्रांति अपने करियर का पहला विश्व कप खेल रही थीं और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में क्रांति का प्रदर्शन कमाल का रहा था. उन्होंने 9 ओवर के स्पेल में 48 रन खर्च करते हुए 2 अहम विकेट निकाले थे. ओवरऑल टूर्नामेंट में भी क्रांति बेहतरीन लय में दिखाई दी थीं.
बीसीसीआई भी देगी 51 करोड़ रुपये
भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही बीसीसीआई ने भी देश की बेटियों के लिए अपना खजाना खोल दिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हरमनप्रीत एंड कंपनी को 51 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया. इसके साथ ही टीम इंडिया को आईसीसी की ओर से भी 39 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली. यानी भारतीय टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनने पर कुल 90 करोड़ रुपये मिले.
फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने अपने प्रदर्शन से जमकर महफिल लूटी. शेफाली ने 87 रनों की दमदार पारी खेली और दो अहम विकेट चटकाए. वहीं, दीप्ति शर्मा ने बल्ले से 58 रन जड़ने के साथ-साथ बॉलिंग में 5 विकेट अपनी झोली में डाले.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines