हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG प्लेयर ने IPL 2026 से पहले मचाई सनसनी, घातक गेंदबाजी के आगे रॉयल्स ने RCB की तरह 49 रन पर टेके घुटने

Anrich Nortje: IPL 2026 में एनरिक नॉर्खिया लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. उन्हें ऑक्शन में 2 करोड़ रूपये देकर खरीदा गया था. अब IPL 2026 की शुरुआत से पहले एनरिक नॉर्खिया ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया है. उन्होंने SA20 में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके.

विज्ञापन
एनरिक नॉर्खिया ने मचाई तबाही

Anrich Nortje: IPL 2026 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एनरिक नॉर्खिया को 2 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में जोड़ा था. अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से कुछ महीनों पहले नॉर्खिया अपनी घातक गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं. SA20 में एनरिक नॉर्खिया सनराइजर्स ईस्टर्न केप का हिस्सा हैं और उन्होंने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया. RCB का IPL 2017 में 49 रन पर ऑलआउट हमेशा चर्चा का विषय रहता है. अब पार्ल रॉयल्स का भी कुछ वैसा ही हाल रहा और वो 49 रन पर ऑलआउट हो गए.

LSG के एनरिक नॉर्खिया ने मचाई तबाही

SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में SEC ने पहले बल्लेबाज करते हुए 186 रन बनाए. पार्ल रॉयल्स के सामने बड़ा स्कोर था. शुरुआत में ही ल्हुआन ड्री प्रिटोरियस, रुबिन हरमन और विशेन हलम्बागे अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद एनरिक नॉर्खिया का तूफान आया और उन्होंने 3 ओवरों में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने आसा ट्राइब, डेलानो पोटगीटर, ब्जोर्न फॉर्टुइन और मुजीब उर रहमान को आउट कर दिया. पार्ल रॉयल्स इसी के चलते 11.5 ओवरों में ऑलआउट हो गई और मात्र 49 रन बना पाई.

ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: कामयाबी से कॉन्ट्रोवर्सी तक… टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के लिए कैसा रहा साल?

विज्ञापन

RCB से हो रही पार्ल रॉयल्स की तुलना

पार्ल रॉयल्स मात्र 49 रन पर सिमट गई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से उनकी तुलना हो रही है. IPL 2027 में RCB की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद उनका खूब मजाक उड़ा था और आज तक उन्हें इस बात पर चिढ़ाया जाता है. आज फैंस पार्ल के इतने कम स्कोर पर आउट होने के बाद उनकी RCB से तुलना कर रहे हैं. नीचे कुछ रिएक्शन दिए गए हैं:

‘आखिर RCB को अपना साथी मिल गया.’

विज्ञापन

‘पार्ल रॉयल्स RCB को सम्मान दे रही है.’

LSG फैंस को होगी एनरिक नॉर्खिया से उम्मीद

एनरिक नॉर्खिया अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन पिछले दो सीजन उनके लिए खराब रहे. हालांकि, अभी एनरिक अच्छे टच में नजर आ रहे हैं और LSG फैंस के लिए ये खुशखबरी है. IPL में भी उनके ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. IPL में अब तक उन्होंने 48 मैच खेले हैं और 61 विकेट अपने नाम किए हैं. देखना होगा कि उनके लिए अगला सीजन कैसा जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 14 साल के वैभव सूर्यवंशी क्यों बने टीम इंडिया के कप्तान? 3 कारणों से यूथ साउथ अफ्रीका सीरीज में मिली अहम जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola