LPL 2023: 30 जुलाई को श्रीलंका प्रीमियर लीग का आगाजा हो गया है। पहला मुकाबला जाफना किंग्स और कोलंबा स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जिसमें जाफना किंग्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की और जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। इस मुकाबले में कोलंबो स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम पूरी तरह फ्लॉप रहे, उन्होंने 8 गेंद पर 7 रन बनाए और क्लीन बोल्ड हो गए।
कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं बाबर आजम
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने पहली बार लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया है। वह इस लीट में कोलंबा स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। पहले ही मुकाबले में बाबर ने फैंस को निराश किया। उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। आउट होने के बाद बाबर खुद निराश दिखे। जिस गेंद पर बाबर क्लीन बोल्ड हुए वह गुड लेंथ डिलीवरी थी।
https://twitter.com/Rizzvi73/status/1685686316065841152?s=20
परेरा ने किया बाबर आजम का शिकार
थिसारा परेरा अपनी टीम के लिए चौथा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने गुड लेंथ डाली, जो थोड़ा नीचे रही। बाबर ने इस गेंद को छक्के के लिए भेजना चाहा, उन्होंने तेज बल्ला भी घुमाया, लेकिन वह पूरी तरह गेंद को मिस कर गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। ये सब देख बाबर खुद भी हैरान रह गए। देखिए वीडियो…
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1685775523262447616?s=20
मैच का हाल
दरअसल, पहला मुकाबला जाफना किंग्स और कोलंबा स्ट्राइकर्स के बीच चल रहा था। पहले खेलते हुए जाफना की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलंबो के लइे निरोशन डिकवेला और बाबर आजम पारी की शुरुआत करने आए थे। निरोशन ने 58 रनों की पारी खेली। हालांकि बाबर ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और विपक्षी टीम के कप्तान थिसारा परेरा ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। बाबर के आउट होने के बाद कोलंबो के खिलाड़ी आउट होते गए और टीम 152 रनों पर सिमट गई और 21 रनों से मैच हार गई।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines