LPL 2023: श्रीलंका में दिन दिनों लंका प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन चल रहा है। इस लीग के 15वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। 12 अगस्त को कोलंबा के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जाफना किंग्स बनाम बी-लव कैंडी की टीमें आमने-सामने थीं। मैच में जाफना किंग्स 179 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, तभी क्रिकेट ग्राउंड में सांप की एंट्री हुई तो दहशत का माहौल बन गया।
सांप को अपने पास देख खिलाड़ी के उड़े होश
लाइव मैच में सांप की एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करीब 5 फीट लंबा सांप बीच मैदान पर एक खिलाड़ी इसुरु उड़ाना के पास पहुंच जाता है, जब खिलाड़ी की नजर पास आ रहे सांप पर पड़ती है उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती और वह वह चौंक गया।
मैच को रोकना पड़ा
इसके बाद सांप को पकड़ने की कोशिशें शुरु हुईं। कुछ समय के लिए मैच को रोका गया था। वीडियो में सांप को बाउंड्री लाइन पर लगे विज्ञापन स्क्रीन पर भी देखा गया। सांप के रेस्क्यू के बाद मैच पूरा हुआ। जिसमें लव कैंडी ने 8 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए लव कैंडी ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 178 रन बनाए थे, जवाब में जाफना किंग्स 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी थी।
1 अगस्त को भी हुई थी सांप की एंट्री
ये पहली बार नहीं है जब लंका प्रीमियर लीग में सांप की एंट्री हुई हो, इससे पहले भी 1 अगस्त को गाले और दांबुला के बीच हुए मैच में सांप घुसने से हड़कंप मचा था। उस वक्त कुछ समय के लिए मुकाबला रोका गया था। सांप की एंट्री देख खिलाड़ी, अंपायर और फैंस भी हैरान रह गए थे।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम की इस खूबी के दीवाने हैं Virat Kohli, तारीफ में कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines