नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से दिलचस्प नजारे सामने आते हैं जिसे देख दर्शकों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही नजारा लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) के दूसरे मैच में सामने आया। सोमवार को कोलंबो स्टार्स और कैंडी फैल्कंस के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम और मोहम्मद नवाज के रिएक्शन ने क्रिकेटप्रेमियों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
आठवें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा आठवें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद नवाज ने एशेन बंडारा को पांचवीं गेंद डाली तो बंडारा ने इसे स्वीप करना चाहा, लेकिन वे बीट हुए और बॉल उनके पैड्स से जा टकराई। इसके बाद नवाज ने जोरदार अपील की, जिस पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया। बंडारा ने इस पर बिना देर किए रिव्यू ले लिया।
https://twitter.com/Irrfan_Baloch/status/1686055408258232320
लेग स्टंप मिस करते हुए निकल रही थी बॉल
इसमें दिखा कि बॉल लेग स्टंप मिस करते हुए निकल रही थी। जैसे ही रिव्यू दिखा कैमरे का एंगल नवाज के पास खड़े बाबर आजम के पास चला गया। बाबर इस बात पर हैरान नजर आए कि बॉल लेग स्टंप कैसे मिस कर रही थी। वहीं नवाज भी थोड़े हैरान दिखे। पाकिस्तान के दोनों खिलाड़ियों को हैरानी जताते हुए देखकर कमेंटेटर्स की हंसी छूट गई। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसे देख गुदगुदाने लगे। इस मैच में बाबर आजम ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 59 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 52 रन बनाए।
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
15 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
23 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines