LLC 2023: गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी जब भी आमने-सामने होते हैं तो माहौल गर्म रहता है। दोनों के बीच मैदान पर कई बार भिड़ंत हो चुकी है। ये दोनों कट्टर प्रतिद्वंदी सालों बाद एक बार फिर से मैदान पर एक दूसरे की टीम के खिलाफ भिड़े तो नजारा देखने लायक था।
दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग का पहला मैच शाहिद अफरीदी की एशिया लायंस और गंभीर की इंडिया महाराजा के बीच खेला गया। इस मैच में सभी की निगाहें दोनों दिग्गजों पर टिकी थी। मैच में टॉस के समय जहां गंभीर ने शाहिद को मुड़ कर भी नहीं देखा, वहीं इंडिया महाराजा की बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा भी लम्हा देखने को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया।
गंभीर के हेलमेट पर लगी बॉल, शाहिद अफरीदी ने जाना हाल
दरअसल मैच में एशियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए। भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा था। 12वें ओवर में गंभीर 43 रन पर थे जब अब्दुल रजाक की गेंद गंभीर के हेलमेट पर लगी.
गेंद उनके हेलमेट के सामने फ्रेम में लगी। इसके बाद अफरीदी सब कुछ छोड़कर उनके पास गए और गंभीर से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। जिसके बाद गंभीर ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वह ठीक हैं। गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज ने 13वें ओवर में अफरीदी को चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 14वें ओवर की पहली गेंद पर गंभीर ने 54 रन पर रजाक को अपना विकेट गंवा दिया। ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो एशिया द्वारा रखे गए 166 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत 20 ओवर में 156 रन ही बना सका और उसे 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों पर 54 रन बनाए। जबकि एशिया की तरफ से मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines