Laura Harris Fastest Fifty: 6 चौके और चार गगनचुंबी सिक्स… 15 गेंदों में ठोक डाला महिला टी-20 क्रिकेट इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक. ऑस्ट्रेलिया की बैटर लौरा हैरिस ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि हर कोई उनकी तूफानी बैटिंग का दीवाना हो गया. हैरिस के आगे विपक्षी टीम का बॉलिंग अटैक पानी मांगता हुआ नजर आया. सुपर स्मैश लीग में ओटागो की ओर से खेलते हुए कंगारू बैटर ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से जमकर महफिल लूटी.
महिला टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक
कैंटरबरी के खिलाफ लौरा हैरिस जब बैटिंग करने उतरीं तो टीम मुश्किल में थी. 46 के स्कोर पर 2 विकेट गिर चुके थे और एक साझेदारी की सख्त जरूरत थी. क्रीज पर आते ही हैरिस ने मोर्चा संभाला और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं. मैदान के हर कोने में हैरिस के बल्ले से एक से बढ़कर एक शानदार शॉट निकले. 15 गेंदों में उन्होंने 52 रन जड़ते हुए टीम को 31 गेंद शेष रहते हुए जीत दिला दी. हैरिस ने छह बार बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो चार दफा गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा. यानी 52 में से 48 रन तो हैरिस ने सिर्फ बाउंड्री से बटोरे.
हैरिस के बल्ले से यह महिला टी-20 क्रिकेट का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक निकला है. इससे पहले साल 2022 में मारिया कैली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. मारिया ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाया था.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: कामयाबी से कॉन्ट्रोवर्सी तक… टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के लिए कैसा रहा साल?
बिग बैश में नहीं चला था बल्ला
लौरा हैरिस का बल्ला बिग बैश लीग में पूरी तरह से खामोश नजर आया था. सिडनी थंडर की तरफ से खेलते हुए वह 8 पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 69 रन ही बना सकी थीं. हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट जरूर 197 का रहा था. महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए हुए ऑक्शन में भी हैरिस के नाम पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद उन्हें कई टीमें अप्रोच कर सकती हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines