हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

धीमी गेंद पर बुरी तरह घायल हुआ विकेटकीपर, स्ट्रेचर पर निकला ग्राउंड से बाहर, देखें VIDEO

विज्ञापन
Lanka Premier League

Lanka Premier League: लंका प्रीमियर लीग का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है, हर मैच में गेंद और बल्ले के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन सोमवार को गॉल ग्लैडिएटर्स और कैंडी फाल्कंस के मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे कुछ देर के लिए खिलाड़ियों और फैंस की सांसे थम गईं। क्योंकि मैच के दौरान कैंडी फाल्कंस के विकेट कीपर आजम खान को एक गेंद सिर में लग गई, चोट ज्यादा थी, जिसके चलते आजम को स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

नुवान प्रदीप की गेंद सीधी सिर पर लगी

गॉल ग्लैडिएटर्स और कैंडी फाल्कंस के बीच चल रहे मैच में कैंडी फाल्कंस की तरफ से 16वां ओवर लेकर नुवान प्रदीप आए, नुवान ने ओवर की तीसरी गेंद डाली और गेंद लेग स्टंप से बाहर निकलते हुए एक टप्पा खाकर सीधे आजम खान के सिर पर लगी, नुवान प्रदीप स्लोअर बॉलिंग कर रहे थे, ऐसे में आजम खान ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।

और पढ़िए – बांग्लादेश को बड़ा झटका, कप्तान शाकिब अल हसन को एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल, जानें वजह

स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए आजम खान

सिर पर गेंद लगते ही आजम खान दर्द में नजर आए, इस दौरान गॉल ग्लैडिएटर्स टीम के कोच मोईन खान भी दौड़कर उनके पास पहुंचे, क्योंकि मोईन आजम के पिता है, आजम को तुरंत ही स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है।

और पढ़िए – धीमी गेंद पर बुरी तरह घायल हुआ विकेटकीपर, स्ट्रेचर पर निकला ग्राउंड से बाहर, देखें VIDEO

अगला मैच नहीं खेलेंगे आजम खान

आजम खान की सेहत में सुधार है, लेकिन कैंडी फाल्कंस की तरफ से बताया गया है कि आजम खान अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आजम को कैंडी के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनकी सीटी स्कैन हुई थी, फिलहाल वह अगले 24 घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें