Harbhajan Sreesanth: साल 2008 में हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुए थप्पड़ कांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस पूरी घटना का वो वीडियो शेयर किया है, जो पिछले 18 साल से सिर्फ उनके पास ही था। गौरतलब है कि भज्जी ने श्रीसंत को बीच मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए थे। हरभजन को अपनी इस हरकत की वजह से बैन भी झेलना पड़ा था। हाल ही में भज्जी ने खुद अपनी बर्ताव को लेकर अफसोस जाहिर किया था।
ललित मोदी ने उठाया राज से पर्दा
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के साथ बियॉड23 क्रिकेट पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए हरभजन-श्रीसंत के थप्पड़ कांड का असली सच बताया। उन्होंने बताया कि मैच खत्म हो चुका था और सभी कैमरे बंद हो चुके थे।
हालांकि, ललित मोदी का एक सिक्योरिटी कैमरा चल रहा था, जिसने हरभजन और श्रीसंत के उस कांड को कैमरे में कैद कर लिया था। उन्होंने बताया कि प्लेयर्स एक-दूसरे से हाथ मिल रहे थे और तभी श्रीसंत के सामने आने पर भज्जी ने उन्हें उल्टे हाथ से जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। ललित ने इससे जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है।
भज्जी को झेलना पड़ा था बैन
दरअसल, यह घटना पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के बाद घटी थी। खिलाड़ियों के हाथ मिलाने के दौरान भज्जी ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। भरे मैदान पर भज्जी के इस बर्ताव की वजह से श्रीसंत काफी दुखी हुए थे और वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद साथी प्लेयर्स श्रीसंत को चुप कराते हुए नजर आए थे।
हरभजन की अपनी इस हरकत का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था और उन पर 8 मैचों का बैन लगा दिया था। हालांकि, भज्जी कई बार अपनी इस गलती के लिए ऑन एयर भी श्रीसंत से माफी मांग चुके हैं। हाल में ही हरभजन ने कहा था कि अगर जिंदगी में उन्हें कुछ बदलने का मौका मिलता, तो वह इस थप्पड़ कांड को अपनी लाइफ से जरूर हटा देते।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines