हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंका को लगा एक और झटका, स्टार गेंदबाज क्वालिफायर से बाहर

विज्ञापन
Lahiru Kumara

नई दिल्ली: दुष्मंथा चमीरा के जिम्बाब्वे में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर से बाहर होने के बाद श्रीलंका को एक और बड़ा झटका लग गया है। स्टार गेंदबाज लाहिरू कुमारा साइड स्ट्रेन के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नीदरलैंड मैच के दौरान उन्हें ये चोट लगी थी। अनकैप्ड सहान अराचिगे को कुमारा के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है।

तीन स्टैंड-बाय खिलाड़ियों में शामिल थे अराचिगे

क्वालीफायर शुरू होने के बाद दिलशान मदुशंका और डुनिथ वेलालेज के साथ चोटों को कवर करने के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुए तीन स्टैंड-बाय खिलाड़ियों में से एक अराचिगे भी थे। 27 साल का ये खिलाड़ी बाएं हाथ का शीर्ष क्रम बल्लेबाज और दाएं हाथ का ऑफ-ब्रेक गेंदबाज है। घरेलू सर्किट में आठ साल से अधिक समय बिताने के बाद अराचिगे ने 66 लिस्ट-ए खेलों में 29.67 की औसत से 1454 रन बनाए हैं, जबकि 38 विकेट भी लिए हैं।

चमीरा लौट चुके हैं देश 

श्रीलंका का तेज आक्रमण इस समय अनुभव की कमी से जूझ रहा है क्योंकि उनके दो सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और दुष्मंथा चमीरा कुछ ही दिनों में बाहर हो गए हैं। चमीरा को शुरुआत में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन किसी भी क्वालीफायर गेम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी। 31 वर्षीय खिलाड़ी कंधे की चोट से उबरने में असफल रहे और उन्हें रीहैब के लिए घर वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1675173005972963332

मथीशा पथिराना को भी मिल सकती है जगह 

कुमारा की ताजा चोट मथीशा पथिराना के लिए भी मौका बना सकती है। इस होनहार तेज गेंदबाज ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर में सिर्फ एक वनडे खेला है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। यदि श्रीलंका बाकी टूर्नामेंट के लिए अनुभव लेना चाहता है, तो वे कसुन राजिथा और चमिका करुणारत्ने में से किसी एक को चुन सकते हैं। नीदरलैंड पर अपनी जीत के बाद श्रीलंका इस समय सुपर सिक्स तालिका में शीर्ष पर है। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में उसकी चुनौतियां कम नहीं होंगी।

विज्ञापन

श्रीलंका की अपडेटेड टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कासुन राजिथा, सहान अराचिगे, महीश थीक्षाना , मथीशा पथिराना, दुशान हेमंथा, दिलशान मदुशंका।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola