ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड टीम की मुश्किले भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी का विश्व कप से बाहर हो जाना ब्लैक कैप्स के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन अब टीम ने मैट हेनरी की जगह दूसरे स्टार तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला किया है।
जैमीसन गुरुवार देर रात बेंगलुरु पहुंचे और उनके शुक्रवार को टीम के साथ प्रशिक्षण लेने की उम्मीद हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी की फरवरी में पीठ की सर्जरी हुई थी और वह टूर्नामेंट की शुरुआत में ही ट्रेनिंग कवर के तौर पर भारत में टीम के साथ रह चुके हैं।
काइल जैमीसन टीम में शामिल
न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास काइल जैसी श्रेणी का खिलाड़ी इंतज़ार कर रहा है। उसका कौशल और शारीरिक गुण उसे महान गेदबाज बनाता हैं और यह एक अतिरिक्त बोनस है कि वह टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में हमारे साथ प्रशिक्षण लेने में सक्षम थे। काइल को दो अलग-अलग पीठ की चोटों से उबरने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी और मुझे पता है कि वह अपने पहले एकदिवसीय विश्व कप में शामिल होने को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं।”
मैट हेनरी को लेकर बोले कोच
इसको लेकर कोच स्टीड ने कहा कि, “हम हेनरी के लिए काफी निराश है मैट लंबे समय से हमारी वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और इस टूर्नामेंट के अंत तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें बाहर होते देखना बेहद निराशाजनक है। पिछले कुछ वर्षों से उन्हें लगातार ICC के शीर्ष 10 वनडे गेंदबाजों में स्थान दिया गया है, जो उनकी क्लास और कौशल का प्रमाण है। इसके अलावा, मैट एक महान टीम मैन हैं और हम सभी उनके व्यक्तित्व और अनुभव को याद करेंगे।”
बता दें, काइल जैमीसन को भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करने का काफी अनुभव भी है आईपीएल के पिछले सीजन में जैमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। आईपीएल में अभी तक काइल ने 9 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के लिए 13 वनडे मैच खेले है जिसमें उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines