West Indies vs India 3rd T20I: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहा तीसरे टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट निकाले। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर कुलदीप ने टीम इंडिया के लिए इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। कुलदीप ने सिर्फ 30 मैच खेलकर यह कारनामा किया है।
कुलदीप ने चहल को पछाड़ा
टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में कुलदीप ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा है। चहल ने 34 मैचों में 50 शिकार किए थे, जबकि कुलदीप ने सिर्फ 30 मैच खेलकर यह कारनामा किया और चहल को पछाड़ दिया है। वहीं कुलदीप यादव ओवरआल सबसे कम गेंदों में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
- अजंता मेंडिस, 26 मैचों में 50 विकेट
- मार्क अडायर, 28 मैचों में 50 विकेट
- कुलदीप यादव, 30 मैचों में 50 विकेट
- इमरान ताहिर, 31 मैचों में 50 विकेट
- भारत के लिए पिछला सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (34 टी20I)
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1688939716195074048?s=20
सबसे कम गेंद में 50 विकेट चटकाने के मालमे में कुलदीप ने हसरंगा को पीछे छोड़ा
अगर सबसे कम बॉल में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर डालें तो श्रीलंका के अजंता मेंडिस टॉप पर हैं। उन्होंने 600 गेंद पर 50 शिकार किए थे। इस लिस्ट में कुलदीप यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 638 गेंदों पर 50 शिकार किए हैं। इस मालमे में उन्होंने श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ा है।
टी20 में सबसे कम गेंदों में 50 विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
- 600- अजंता मेंडिस (श्रीलंका)
- 620- मार्क अडायर (आयरलैंड)
- 624- लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका)
- 638- कुलदीप यादव (भारत)
- 660- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
ये भी पढ़ें: WI vs IND: निकोलस पूरन का बड़ा धमाका, तोड़ डाला अपनी ही टीम के दिग्गज का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
6 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
43 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines