नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का नया अध्यक्ष लगभग तय हो गया है। जका अशरफ पीसीबी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वर्तमान अध्यक्ष नजम सेठी खुद ही रेस से हट गए हैं। उनका कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। नजम सेठी एंड कंपनी को एक्सटेंशन मिला हुआ था, लेकिन उन्हें आगे विस्तार नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि आखिर जका अशरफ कौन हैं…
और पढ़िए – 16 जुलाई से शुरू होगी श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल
आसिफ अली जरदारी के करीबी
जका अशरफ को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान में पीपीपी समर्थित सरकार है, यही वजह है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी इस फैसले के आगे झुकना पड़ा। जका इससे पहले भी पीसीबी अध्यक्ष रह चुके हैं। एजाज बट के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें 2011 में पीसीबी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि यह नियुक्ति राजनीतिक थी, लेकिन 2013 में जब संविधान संशोधन किया गया, तो उन्हें पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने समर्थन दिया।
अच्छा खासा कॉर्पोरेट अनुभव
बट के विवादास्पद शासन की तुलना में अशरफ का कार्यकाल शांत रहा। उन्होंने कोई प्रथम श्रेणी या लिस्ट ए क्रिकेट नहीं खेला है और खेल के साथ उनका कोई आधिकारिक संबंध नहीं है, लेकिन उनके पास अच्छा खासा कॉर्पोरेट अनुभव है।पीसीबी अध्यक्ष के रूप में अशरफ को भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। टीमों ने दिसंबर 2012 में भारत में तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली थी। मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमलों के बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध खराब हो गए थे।
और पढ़िए – नजम सेठी ने मान ली हार, बोले- विवाद का कारण नहीं बनना चाहता
अशरफ ने पाकिस्तान में सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था जराई तारकियाती बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। वह व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें अपने पिता से स्थापित चीनी मिलें विरासत में मिली हैं। वह अशरफ ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एंड अशरफ शुगर मिल्स, बहावलपुर के अध्यक्ष रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
34 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
34 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines