Rahul-Gill Ranji Trophy: केएल राहुल और शुभमन गिल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे. अब अगर आप कहीं यह सोच रहे हैं कि यह अनोखा नजारा तो आईपीएल में देखने को मिलता है और शायद हम उसी की बात कर रहे होंगे, तो आप इस बार बिल्कुल गलत हैं. सिर्फ राहुल-गिल ही नहीं, बल्कि इस टूर्नामेंट में नीतीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा भी खेलते हुए दिखाई देंगे. गिल तो अपनी टीम से जुड़ भी चुके हैं और बल्ले से धमाल मचाने की फुल तैयारी में हैं.
राहुल-गिल की होगी भिड़ंत
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से धमाल मचाने के बाद अब केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल कर्नाटक की ओर से 29 जनवरी को पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. माना जा रहा है इसी मैच में शुभमन गिल पंजाब की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. यानी राहुल और गिल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं.
वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे. रविंद्र जडेजा भी सौराष्ट्र की ओर से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे. 22 जनवरी को सौराष्ट्र और पंजाब के बीच मैच खेला जाना है, जिसमें गिल का आमना-सामना जडेजा से भी हो सकता है. हालांकि, ऋषभ पंत का इस टूर्नामेंट में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है और उन्हें छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले मैच के लिए दिल्ली के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर होंगे बाबर आजम? खुद ही मार ली है अपने पैरों पर कुल्हाड़ी!
टीम इंडिया ने गंवाई वनडे सीरीज
भारतीय टीम को हाल ही में शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. कीवी टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. टीम इंडिया के गेंदबाजों का हाल पूरी सीरीज में बेहाल रहा. रविंद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से ही बुरी तरह फ्लॉप रहे. जडेजा पूरी सीरीज में एक भी विकेट निकालने में नाकाम रहे थे. हालांकि, जडेजा के पास रणजी में दमदार प्रदर्शन करके फॉर्म में वापसी करने का सुनहरा मौका होगा.
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
17 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines