नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने सफल सर्जरी के बाद पहली बार अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें राहुल बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। हालांकि उनके चेहरे पर खुशी की लहर है। बता दें कि वे आईपीएल के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इसके चलते वे डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी भाग नहीं ले पाएंगे।
अथिया संग घूमने निकले राहुल
केएल राहुल फिलहाल सर्जरी के चलते देश से बाहर हैं ऐसे में सफल ऑपरेशन होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ वक्त घूमने का सोचा। इसके लिए वे सड़कों पर टहलते हुए नजर आए। उनके द्वारा शेयर किए गए फोटो में एक में वे बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे अथिया के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इस फोटो पर सुनील शेट्टी, मोहसिन खान समेत कई खिलाड़ियों और सेलेब्रिटी ने कमेंट किया है।
जल्द वापसी को आतुर राहुल
बता दें कि केएल राहुल टीम में जल्द वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सर्जरी के बाद कहा था कि नमस्कार साथियों मेरी अभी-अभी सर्जरी हुई है, जो कि सफल रही है। डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कि मैं आराम से था और सब कुछ सुचारू रूप से चला। मैं आधिकारिक तौर पर अब ठीक होने की राह पर हूं।” मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापस आने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’
ऐसे चोटिल हुए थे राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बेंगलुरु की पारी में दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फील्डिंग के दौरान राहुल के पैर में खिंचाव महसूस हुआ। वह गेंद के पीछे दौड़ते हुए रुक गए। इस चोट के बाद वे दर्द में कराहते दिखे और फिर टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। इसके बाद वे आईपीएल और डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो गए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines