LSG Vs GT: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच के खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है।
राहुल के 7000 रन पूरे
केएल राहुल ने आज के मैच में शानदार रंग में नजर आए हैं। उन्होंने सदी हुई बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट में अपने सात हजार रन पूरे किए। खास बात यह है कि राहुल सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 197 पारियों में 136 की स्ट्राइक रेट से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
और पढ़िए – IPL 2023: सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को दी ब्रेक लेने की सलाह, जानें वजह
सबसे तेज 7000 रन वाले भारतीय बल्लेबाज
- केएल राहुल 197 पारियां
- विराट कोहली 212 पारियां
- शिखर धवन 246 पारियां
- सुरेश रैना 251 पारियां
- रोहित शर्मा 258 पारियां
- रॉबिन उथ्पपा 271 पारियां
राहुल का इंटरनेशनल टी-20 करियर
केएल राहुल ने अपने इंटरनेशनल टी-20 करियर का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में किया था। राहुल ने अब तक 72 मैचों की 68 पारियों में 2265 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान राहुल की स्ट्राइक रेट 139 से ज्यादा की रही है।
और पढ़िए – क्या वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे ऋषभ पंत, क्या है उनकी रिकवरी का स्टेटस ? जानें
ऐसा रहा है राहुल का आईपीएल करियर
वहीं बात अगर राहुल के आईपीएल करियर की जाए तो उन्होंने इस मैच के पहले तक 116 मैचों की 107 पारियों में 4099 रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। राहुल आज के मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
32 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
40 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines