नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल के 68वें मुकाबले में 1 रन से शिकस्त देकर भले ही प्लेऑफ में जगह बना ली हो, लेकिन केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह छाए हुए हैं। रिंकू ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 203.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 67 रन जड़े। रिंकू ने आखिर बॉल पर छक्का भी ठोका, लेकिन केकेआर एक रन से मैच चूक गई। करीबी मुकाबले में जीत के बाद LSG कप्तान क्रुणाल पांड्या भी रिंकू सिंह के मुरीद नजर आए।
हमने कभी हार नहीं मानी
एलएसजी कप्तान ने कहा- हमने कभी हार नहीं मानी। हम पर काफी दबाव था, लेकिन इसका श्रेय लड़कों को जाता है। एक समय पर वे 61/1 थे, लेकिन मैंने इस स्तर पर हमें लगा कि सिर्फ दो या तीन तंग ओवर खेल की स्थिति को बदल सकते हैं। स्पिनर्स के लिए भी कुछ ग्रिप थी।
और पढ़िए – MI vs SRH Preview: प्लेऑफ की उम्मीदों के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
जब वह होता है तो आप उसे आसानी से नहीं ले सकते
क्रुणाल ने रिंकू सिंह की तारीफ कर कहा- रिंकू इस साल खास रहा है। हर मैच में जब वह होता है तो आप उसे आसानी से नहीं ले सकते। आज उसने फिर से इसे दिखाया, लेकिन डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हुए अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए यह एक उच्च दबाव की स्थिति रही। मैं हर गेंद के बाद अपने गेंदबाजों से बात कर रहा था। मैंने उनसे अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कहा। फिर भी यदि बल्लेबाज अच्छा शॉट खेलता है तो हम कुछ नहीं कर सकते।
यश ठाकुर कॉन्फिडेंट था
यश ठाकुर को 20वां ओवर देने के फैसले पर क्रुणाल ने कहा- मैं अपनी गट फीलिंग के साथ जाता हूं। पिछले गेम में कुछ रिवर्स स्विंग थी इसलिए मैं मोहसिन के साथ गया। आज मैं यश के साथ गया क्योंकि पिच धीमी थी और कुछ अच्छे ओवरों के बाद वह कॉन्फिडेंट था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines