हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs LSG: ग्रीन और मैरून रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, जानिए वजह

विज्ञापन
KKR vs LSG

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) शनिवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सीजन के अंतिम मैच में फुटबॉल क्लब मोहन बागान के रंग में नजर आएगी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन एटीके मोहन बागान का आधिकारिक तौर पर 1 जून से ‘मोहन बागान सुपर जायंट’ के रूप में नाम बदल दिया जाएगा। दोनों टीमों का स्वामित्व आरपी संजीव गोयनका समूह के पास है। एलएसजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पुष्टि की कि क्रिकेट टीम मोहन बागान के ग्रीन और मैरून रंग को अपनाएगी।

मोहन बागान की विरासत और शहर की विरासत का सम्मान करने का तरीका

पोस्ट में लिखा गया- मोहन बागान और सिटी ऑफ जॉय को हमारा ट्रिब्यूट। मोहन बागान एक संस्था नहीं, यह वास्तव में एक भावना है। इसकी विरासत कोलकाता शहर का प्रतिनिधित्व करती है। एलएसजी टीम के मालिक शाश्वत गोयनका ने कहा- इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला किया है कि ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ शनिवार के मैच में एलएसजी मैरून और ग्रीन कलर के प्रतिष्ठित रंगों को अपनाया जाएगा। यह मोहन बागान की विरासत और हमारे शहर की विरासत का सम्मान करने का हमारा तरीका है। इसके साथ एलएसजी को उम्मीद है कि वह शनिवार को मैच जीतकर प्लेऑफ की संभावनाओं के लिए कदम बढ़ाएगी।

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1659174632640122882

विज्ञापन

हमारे लिए कोलकाता घर

गोयनका ने कहा- केवल मोहन बागान के प्रशंसक ही नहीं, बल्कि आशा करते हैं कि कोलकाता के सभी निवासी हमारा समर्थन करेंगे। हमारे लिए कोलकाता घर है। इसलिए जितना समर्थन हमें मिल सकता है, उतना ही हम मांगेंगे। कप्तान क्रुणाल ने कहा कि वह किसी दिन मोहन बागान को एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा- मुझे पता है कि इस साल हमने (ISL) ट्रॉफी भी जीती है। मुझे टीम के बारे में भी पता है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि घरेलू टीम की तुलना में उन्हें अधिक समर्थन मिलेगा।

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1659150943890407430

विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे

उन्होंने कहा- हमें 100 प्रतिशत समर्थन मिलेगा। हम जहां भी जाते हैं अगर हमें और समर्थन मिलता है तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मैं मोहन बागान के सभी प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे शनिवार को आएं और हमारा समर्थन करें। उम्मीद है कि हम केकेआर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एलएसजी वर्तमान में 15 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत लखनऊ फ्रेंचाइजी को अंतिम चार में जगह पक्की कर देगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola