ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप में 27 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। इस जीत के चर्चे काफी दूर-दूर तक हो रहे हैं। साथ ही चर्चे हो रहे है साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज के। जिन्होंने इस मैच में न तो एक भी विकेट लिया और न ही कोई ज्यादा रन बनाए लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर केशव महाराज जादू देखने को मिल रहा है। अब उनके सोशल मीडिया पर वायरल होने की असल वजह सामने आई है। सोशल मीडिया पर उनको लेकर यूजर्स लगातार तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
इस वजह से सोशल मीडिया पर छाए महाराज
दरअसल सोशल मीडिया पर केशव महाराज के बल्ले की कई तस्वीर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में उनके बल्ले पर ओम दिख रहा है जो हिंदुओं का आस्था का प्रतीक है। इतना ही नहीं उनकी मंदिर में पूजा करने की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स शेयर कर रहे है।
कई यूजर्स उनकी तस्वीरों को शेयर करके लिख रहे है कि, जिसके बल्ले पर ओम लिखा और और जो व्यक्ति हनुमान जी का भक्त हो आखिर वो पाकिस्तान से कैसे हार सकता है। दरअसल जब साउथ अफ्रीका टीम विश्व कप खेलने के लिए भारत आई तब भी केशव महाराज केरल के एक मंदिर में पूजा करने गए थे जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई है।
भारत से है खास नाता
दरअसल केशव महाराज के पूर्वज भारत के ही रहने वाले है। केशव महाराज एक हिंदू फैमिली से आते है उनका जन्म साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। वो काफी सालों से साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। केशव महाराज के पूर्व भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। बाद में साल 1874 को उनके पूर्व साउथ अफ्रीका में आकर रहने लगे थे। बचपन से ही केशव महाराज को हिंदू धर्म में काफी आस्था है और अक्सर उनको अभी मंदिरों में पूजा-पाठ करते हुए देखा जाता है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines