नई दिल्ली: इंग्लैंड की दिग्गज गेंदबाज कैथरीन साइवर-ब्रंट ने शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। महिलाओं की सबसे सफल सीमित ओवरों की गेंदबाज ने पहले ही घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन वह द हंड्रेड में खेलना जारी रखेंगी। उन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
तीन बार की विश्व कप विजेता
19 साल के करियर में ब्रंट ने कुल 335 विकेट लेकर 14 टेस्ट, 141 वनडे और 112 T20I में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। अपने करियर के दौरान वह अक्सर नई गेंद लेकर शानदार गेंदबाजी करतीं और तीन बार की विश्व कप विजेता भी रहीं। निचले क्रम में उन्होंने बल्ले से कुछ शानदार पारियां भी खेलीं, जिसमें एकदिवसीय मैचों में दो अर्धशतक और टेस्ट में एक अर्धशतक शामिल रहे। इंग्लैंड के लिए वह आखिरी बार इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में खेली थीं। पिछले साल जुलाई में अपना आखिरी 50 ओवर का अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद वह कुछ समय के लिए वनडे टीम से बाहर हो गई थीं।
मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला
अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा- 19 साल बाद मैं अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के अंत में हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस फैसले तक नहीं पहुंच पाऊंगी। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन फैसला रहा है। मैं हमेशा अपने परिवार को मुझ पर गर्व करना चाहती थी। मैंने जो हासिल किया है वह उससे बहुत आगे निकल गया है। क्रिकेट ने मुझे एक उद्देश्य, अपनेपन की भावना, सुरक्षा, कई सुनहरी यादें और सबसे अच्छे दोस्त दिए हैं जो जीवनभर रहेंगे। मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि वह खुशी है जो मैंने नेट में पाई है। इतने लंबे समय तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान रहा है। ब्रंट ने अपने फैंस को भी सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।
और पढ़िए – सचिन तेंदुलकर ने पत्नी और बेटी संग गांव में मनाया अपना 50वां जन्मदिन, अर्जुन को किया मिस
ये बड़े रिकॉर्ड दर्ज
कैथरीन ब्रंट इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 141 मैचों में 170 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट के 14 मैचों में उनके नाम 51 और टी-20 के 112 मैचों में 114 विकेट दर्ज हैं। T20 के मामले में वह दुनिया की छठी और टेस्ट में दुनिया की नौवीं गेंदबाज हैं। कैथरीन ने हाल ही अपनी पार्टनर और क्रिकेटर नेट साइवर ब्रंट से शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines