Karun Nair Not Happy Dropped Team India: करुण नायर का पिछले दो-तीन साल में घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन दमदार रहा. इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. 7 साल बाद वो दोबारा भारत के लिए खेलते हुए नजर आए. हालांकि, नायर इस श्रृंखला में मात्र 205 रन बनाने में सफल हुए. वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली श्रृंखला में उन्हें बाहर कर दिया गया. इसी बीच BCCI के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया था कि करुण नायर से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे. अब नायर ने रणजी में शतक जड़ने के बाद सिलेक्टर्स पर तीखा वार किया है.
करुण ने टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर निकाली भड़ास
करुण नायर ने गोवा के खिलाफ 174 रन की नाबाद पारी खेली. मैच के बाद उन्होंने टीम इंडिया से बाहर किए जाने को लेकर बात की और सिलेक्टर्स पर निशाना साधा. उनका मानना था कि वो ज्यादा मौकों के हकदार थे लेकिन उन्हें चांस नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने लिए कुछ लक्ष्य सेट किए हैं, जिनके बारे में बात नहीं करूंगा लेकिन मेरा मुख्य लक्ष्य मैच जीतना है. ये (टीम इंडिया से बाहर किया जाना) काफी निराशाजनक है.’
नायर ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि पिछले दो साल मेरे लिए जिस तरह से गए थे, मैं वहां रहने का हकदार था. लोगों की अपनी राय होगी लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी बेहतर डिजर्व करता था. एक सीरीज से ज्यादा. टीम में कुछ लोगों से मेरी बात हुई है, जहां उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें कैसा महसूस होता है.’
ये भी पढ़ें:- रणजी इतिहास का सबसे छोटा मैच, सिर्फ इतने ओवर में आया गया नतीजा
‘मैं देश के लिए खेलना चाहता हूं’
करुण नायर ने इसी बातचीत के दौरान बताया वो रन बनाते रहेंगे और उनका लक्ष्य अपने देश के लिए दोबारा खेलना है. उन्होंने कहा, ‘मैं रन बनाता रहूंगा, क्योंकि ये मेरा काम है. मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है. मैं सिर्फ खुद से ये कहता हूं कि मैं एक सीरीज से ज्यादा डिजर्व करता था. मैं अपने देश के लिए खेलना चाहता हूं और यही मेरा लक्ष्य है. अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो अगली चीज ये होगी कि मैं जिस टीम के लिए खेल रहा हूं, उसे जीत दिलाने का प्रयास करता रहूं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित-विराट को ‘आखिरी’ बार देख फूट-फूटकर रोया ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines