Indian Batsman 404 Runs Record Creates History: टेस्ट क्रिकेट में वैसे तो 400 रन का आंकड़ा छूने का कारनामा सिर्फ एक बार अकेले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा ने किया है। उनके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी ऐसा नहीं कर पाया। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 10 बार ऐसा हो चुका था। इसमें एक बार भारतीय खिलाड़ी ने भी ऐसा कारनामा रणजी ट्रॉफी के दौरान किया था। वहीं अब एक और भारतीय ने रेड बॉल क्रिकेट में इतिहास रचा और 404 रनों की नाबाद व ऐतिहासिक पारी खेली।
कौन है वो युवा सितारा?
आपको बता दें यह कारनामा किया है Cooch Behar ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक के बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 404 रनों की ऐतिहासिक और नाबाद पारी खेली। इस मैच में प्रखर ने 638 गेंदों का सामना किया और नाबाद 404 रन बनाए। उनकी इस पारी में 46 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह कूच बेहार ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने इस पारी के साथ इतिहास रचा और अपना नाम रिकॉर्ड लिस्ट में काबिज कर लिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट यानी रेड बॉल क्रिकेट में यह किसी भी भारतीय का दूसरा सबेस बड़ा स्कोर है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय
- भाउसाहेब बाबासाहेब निम्बाल्कर- 443 नाबाद, बनाम कथियावार, पुणे 1948 (रणजी)
- प्रखर चतुर्वेदी- 404 नाबाद, बनाम मुंबई, 2023-24 (कूच बेहार ट्रॉफी)
- पृथ्वी शॉ- 379, बनाम असम, 2022-23 (रणजी ट्रॉफी)
- संजय मांजरेकर- 377, बनाम हैदराबाद, 1991 (रणजी ट्रॉफी)
- मतुरी वेंकट श्रीधर- 366, बनाम आंध्र, 1994 (रणजी ट्रॉफी)
क्या रहा इस मैच का हाल?
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने 380 रन बनाए थे। जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 890 रनों का विशाल स्कोर 8 विकेट खोकर बना लिया। इस पारी में ओपनिंग से अंत तक खेलते हुए प्रखर चतुर्वेदी ने 404 रन नाबाद बनाए। वहीं हर्षिल धरमानी ने 169 रनों की पारी खेली। राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ सिर्फ 22 रन ही इस पारी में बना पाए।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को आईपीएल से पहले बड़ा झटका, सीनियर खिलाड़ी हो सकता है बाहर!
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर हुए Fake Video के शिकार, सोशल मीडिया पर भड़के मास्टर ब्लास्टर
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines