Kane Williamson May Miss ODI Series Against India: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन ने अभी तक अपने इंटरनेशनल फ्यूचर के बारे में फैसला नहीं किया है और वो ‘सीरीज-बाय-सीरीज’ बेसिस पर अपनी अवेलेबिलिटी को एनालाइज करते रहेंगे. 35 साल के ये कीवी लेजेंड न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उनके पास एक कैज़ुअल कॉन्ट्रैक्ट है. इसे साइन करने के बाद से, विलियमसन और बोर्ड ने मिलकर ये तय किया है कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान किन बाइलेटरल सीरीज और मल्टी-नेशन इवेंट्स में खेलेंगे.
विलियमसन का बयान दे रहा इशारे
इंग्लैंड में लंबे समय तक रहने के बाद, विलियमसन जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की व्हाइट-बॉल सीरीज में नहीं खेले, जिसके बाद उन्होंने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी की, जिसे न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीता. माउंट माउंगानुई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विलियमसन ने कहा, ‘हां, ये तकरीबन सीरीज दर सीरीज है, और जैसा कि मैंने कहा, इसके बाद ग्रुप से काफी लंबा ब्रेक भी है, और और भी बातचीत होगी. तो हम उन मुश्किलों को तब देखेंगे जब वो आएंगी, बैलेंस को ध्यान में रखते हुए, खासकर एक छोटे परिवार के साथ.’
वनडे सीरीज में विलियमसन का खेलना मुश्किल?
इस साल की शुरुआत में, विलियमसन ने टी-20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी से बाहर हो गए थे. न्यूजीलैंड की टीम आने वाले वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विलियमसन शायद इस दौरान वनडे सीरीज न खेलें.
साउथ अफ्रीका जाने वाले हैं
विलियमसन ने कहा, ‘मेरी स्थिति अभी भी वही है. ये संतुलन की बात है. अब मेरा एक छोटा परिवार है, जिसमें मेरा बहुत सारा समय और ध्यान जाता है, लेकिन मैं अभी भी क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं. जब तक ऐसा रहेगा, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसमें बहुत मदद की है और इसका सम्मान किया है.’ विलियमसन का अगला असाइनमेंट SA20 में डरबन सुपर जायंट्स (DSG) के साथ होगा, जिसके लिए वो 23 दिसंबर को फ्लाइट लेने वाले हैं. यही वजह है कि वो शायद भारत में वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
52 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
59 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines