Jonty Rhodes On Bangladesh’s Exit From T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और लेजेंड फील्डर जोंटी रोड्स ने अपनी बात कही है. उनका मानना है कि खेल से राजनीति को दूर रखना कितना मुश्किल है. ये ग्लोबल टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में होगा जो 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा.
‘खेल और राजनीति..’
इस मुद्दे पर एक प्रोग्राम के दौरान एएनआई के साथ बातचीत करते हुए रोड्स ने कहा, ‘मेरा मतलब है कि आप हमेशा सोचते हैं, चलो खेल से राजनीति को बाहर रखें… लेकिन दुख की बात है, आप खेल और राजनीति को अलग नहीं कर सकते…’
बांग्लादेश हुआ टूर्नामेंट से बाहर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच शेड्यूल के मुताबिक ‘सुरक्षा चिंताओं’ का हवाला देते हुए भारत आकर खेलने से इंकार कर दिया था और अपने मैचों को श्रीलंका में ट्रांसफर करने की गुजारिश की थी. आईसीसी ने इस बयान में कोई मेरिट नहीं पाए जाने के बाद इस रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दिया.
यह भी पढ़ें- WPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स का डबल जंप, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें हुईं मजबूत
स्कॉटलैंड को मिला मौका
24 जनवरी 2026 को आईसीसी ने कंफर्म किया कि स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा. ये फैसला बीसीबी के साथ 3 हफ्ते से ज्यादा वक्त तक चली चर्चाओं के बाद लिया गया. इस पीरियड के दौरान आईसीसी ने कई मीटिंग्स कीं, जो ऑनलाइन और निजी दोनों ही तरीके से हुईं.
टी-20 वर्ल्ड कप का इंतजार
रोड्स ने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप अब 20 टीमों के साथ है. मेरा मानना है कि आईसीसी जो कर रहा है वो शानदार है, 20 टीमों का टूर्नामेंट ऑर्गेनाइज करना. मैं साल में 5 महीने भारत में रहता हूं, इसलिए मैं अपने घर में होने वाले वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. जहां तक कि कौन जीतेगा या कौन सेमीफाइनल तक पहुंचेगा, ये कहना बहुत मुश्किल है. टी20 क्रिकेट में एक खिलाड़ी 10 मिनट में खेल का रुख बदल सकता है.’
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines