Joe Root: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जो रूट ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक नहीं पहुंच सका है। भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में रूट ने राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर डाला है। ओल्ड ट्रैफर्ड में रूट की शानदार बल्लेबाजी जारी है और उनके आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं। रूट टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
रूट ने रचा इतिहास
जो रूट ने चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा। इंग्लिश बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक 99 गेंदों में पूरा किया। रूट को दूसरे छोर से ओली पोप का भी अच्छा साथ मिला। अपनी इस इनिंग के दौरान रूट ने मैनचेस्टर के मैदान पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह ओल्ड ट्रैफर्ड में एक हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस ग्राउंड पर रूट से पहले यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि रूट इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो वेन्यू पर हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके अलावा यह उपलब्धि सिर्फ एलिस्टर कुक और ग्राहम गूच ही हासिल कर सके हैं।
द्रविड़-कैलिस का रिकॉर्ड चकनाचूर
जो रूट ने इसके साथ ही राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस को भी पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रूट अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में द्रविड़ के नाम 13,288 रन दर्ज हैं। वहीं, कैलिस ने 13,289 रन बनाए हैं। रूट अब इन दोनों से ही आगे निकल चुके हैं। इंग्लिश बल्लेबाज से आगे अब सिर्फ रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन 15,921 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
17 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
42 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
42 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines