Jitesh Sharma IND vs SA: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा. गेंदबाजों के घटिया प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने भी मुल्लांपुर में नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
हालांकि, अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा और जितेश शर्मा ने जोर तो बहुत लगाया, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके. जितेश हारी हुई बाजी तो नहीं पलट सके, लेकिन मैच में उनके साथ बीच मैदान ऐसी घटना घटी, जिसके देखकर हर कोई हैरान रह गया. विकेटकीपर बैटर की अच्छी किस्मत को देखकर गेंदबाज के भी होश उड़ गए.
जितेश की किस्मत देख हर कोई हैरान
अब हुआ यूं कि भारतीय पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद ओटनील बार्टमैन ने फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में जितेश ने जोर से बल्ला घुमाया. हालांकि, वह गेंद की लाइन को मिस कर गए और बॉल उनके स्टंप पर जाकर लगी. मगर चौंकाने वाली बात यह रही कि गेंद बेल्स पर लगी तो सही, लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी.
इस कारण जितेश को नॉटआउट करार दिया गया. गेंदबाज बार्टमैन भी जितेश की अच्छी किस्मत को देखकर पूरी तरह से हक्के-बक्के रह गए. जितेश ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 27 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान जितेश ने 2 चौके और इतने ही सिक्स जमाए.
टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार
मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 213 रन लगाए. टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की आतिशी पारी खेली. भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर नजर आए. अर्शदीप ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए, तो बुमराह ने भी 45 रन खर्च किए.
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने प्रोटियाज टीम के बॉलर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार का फ्लॉप शो लगातार दूसरे मैच में भी जारी रहा. हार्दिक पांड्या भी रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 20 रन 23 गेंदों का सामना करने के बाद बनाए. गेंदबाजी में प्रोटियाज टीम की ओर से ओटनील बार्टमैन ने 24 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
17 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines