वर्ल्ड कप 2023 के बाद से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरे हैं। पांड्या टूर्नामेंट में जहां चोटिल होने के बाद से उबरने में लगे हुए हैं। वहीं कैप्टन शर्मा ने फाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद से वाइट बॉल क्रिकेट से दूसरी बनाई हुई है। हालांकि फैंस यह जानने एक लिए बेहद उत्सुक हैं कि पांड्या की मैदान में कब वापसी होगी। इसके अलावा रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर कप्तान शिरकत करेंगे या नहीं।
अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब आ गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दोनों खिलाड़ियों पर बयान दिया है। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के दौरान उन्होंने पुरुष टीम के कुछ सवालों का भी जवाब दिया। आगामी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा है, ‘इतनी जल्दी स्पष्टता की क्या जरूरत है।’
यह भी पढ़ें- INDU 19 Vs PAKU 19 Toss Report: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण, प्लेइंग XI
बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा, ‘आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन जून माह में होने वाला है। उससे पहले हमें आईपीएल और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। हम दैनिक आधार पर इसको देख रहे हैं।’
जय शाह ने हार्दिक की चोट पर बात करते हुए कहा, ‘वह एनसीए में हैं और वापसी के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं। उनके फिटनेस में सुधार होते ही सही समय पर हम अपडेट दे देंगे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज से पहले फिट हो सकते हैं।’
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
32 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
44 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines