नई दिल्ली: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। उन्हें आयरलैंड में 18, 20 और 23 अगस्त को होने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए टीम में चुने जाने की उम्मीद है। टीम का चयन इस सप्ताह होने की संभावना है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एएनआई से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ”जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हैं और वह आयरलैंड सीरीज के लिए जा सकते हैं।”
10 महीने से बाहर
मार्च में बुमराह की पीठ की सर्जरी हुई थी। वह पिछले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के बाद से नहीं खेले हैं। इस तरह बुमराह लगभग 11 महीने बाद टी-20 में वापसी कर सकते हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में मेडिकल स्टाफ द्वारा तय की गई ऑरिजनल टाइमलाइन के अनुसार, बुमराह के केवल एशिया कप के लिए लौटने की उम्मीद थी, जो 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। हालांकि जय शाह के बयान से स्पष्ट है कि वे अगले महीने ही वापसी कर सकते हैं।
बुमराह की रिकवरी उम्मीद से ज्यादा तेजी से हो रही है। बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते एक मीडिया रिलीज में कहा था कि वह नेट्स में पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। अप्रैल में रिहैब शुरू करने के बाद से बुमराह ने अपने बॉलिंग वर्कलोड को बढ़ाया है।
आयरलैंड दौरे पर दूसरी बार जाएंगे
बुमराह आयरलैंड दौरे पर दूसरी बार जाएंगे। इससे पहले 2018 में टी20 सीरीज के पहले मैच में उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे उन्हें उस साल इंग्लैंड दौरे के पहले भाग से चूकना पड़ा। बुमराह की वापसी से भारत की चिंता कम हो जाएगी। वे 2023 वनडे विश्व कप के लिए अपनी तैयारी तेज कर देंगे। मोहम्मद शमी के भी लंबे आराम के बाद एशिया कप में वापसी की उम्मीद है। उन्होंने आखिरी बार जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines