Jasprit Bumrah Birthday: जसप्रीत बुमराह आज दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज हैं. बुमराह अपने अजीबोगरीब एक्शन के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है. बुमराह काफी किफायती साबित होते हैं और टीम इंडिया ने कई सारे मैच उनकी गेंदबाजी के दम पर जीते हैं. बुमराह का दुनिया का नंबर 1 गेंदबाज बनने का सफर इतना आसान नहीं रहा है. आज उनका 32वां जन्मदिन है, तो आइए उनके सफर के बारे में बात करते हैं.
5 साल की उम्र में अपने पिता को खोया
जसप्रीत बुमराह का जन्म अहमदाबाद, गुजरात में 6 दिसंबर 1993 को हुआ था. वो जब करीब 5 साल के थे, तब उनके पिता जसबीर सिंह का निधन हो गया. उनकी मां दलजीत बुमराह एक स्कूल में प्रिंसिपल थीं और उन्होंने बुमराह को अकेले पाला. जसप्रीत का बचपन आर्थिक तंगी में बीता और बताया जाता है कि वो एक ही टी-शर्ट और जूते में अभ्यास करते थे. वो हर दिन उसे धोकर दोबारा अगले दिन पहनते थे. काफी समय तक उन्होंने क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए ये किया.
कैसे क्रिकेट खेलना किया शुरू?
जसप्रीत बुमराह को शुरुआत से वसीम अकरम और ब्रेट ली पसंद थे. उन्होंने टेनिस बॉल से खेलना शुरू किया था और उनका गेंदबाजी एक्शन एकदम अजीब था. 14-15 साल की उम्र में उन्होंने अकादमी में कदम रखा. अनोखे एक्शन के कारण बल्लेबाजों के लिए उन्हें समझना मुश्किल हो गया था. कई लोगों ने उनका एक्शन बदलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपनी खासियत को जारी रखा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विशाखापत्तनम में कोहली-रोहित मचाएंगे धमाल! बन सकते हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
फर्स्ट क्लास डेब्यू और IPL में मौका
19 साल की उम्र में जसप्रीत बुमराह ने 2013-14 के रणजी ट्रॉफी सीजन में गुजरात के लिए डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले ही मैच की दूसरी पारी में 7 विकेट झटके थे. इसी सीजन में वो गुजरात के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इसी कारण IPL स्काउट्स की उनपर नजर गई. मुंबई इंडियंस ने 2013 के IPL ऑक्शन में 10 लाख रूपये में उन्हें खरीदा था. इसके बाद बुमराह अपनी गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के सबसे अहम गेंदबाज बन गए.
बने टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. इसके बाद से बुमराह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. पारी की शुरुआत हो, मिडल ओवर हो या डेथ ओवर्स, बुमराह हर जगह गेंद से परफॉर्म करते हैं और किफायती रहते हैं. इसी कारण वो आज दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं. नीचे उनके अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं:
| प्रारूप | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी | 5 विकेट हॉल |
| टेस्ट | 52 | 234 | 19.79 | 2.77 | 16 |
| वनडे | 89 | 149 | 23.55 | 4.59 | 2 |
| T20I | 80 | 99 | 18.11 | 6.36 | 0 |
ये भी पढ़ें:- सूर्या-अभिषेक नहीं, ये धुरंधर बनाएगा टीम इंडिया को T20 World Cup चैंपियन! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
17 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines