Jamie Smith vs Prasidh Krishna: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन शुरुआती ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा। सिराज ने जो रूट और बेन स्टोक्स को लगातार दो गेंदों में पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, दबाव भरी परिस्थिति में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ टेस्ट में टी-20 वाले अंदाज में बैटिंग करते हुए दिखाई दिए। स्मिथ ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 23 रन कूट डाले।
स्मिथ ने उतारा कृष्णा का खुमार
पारी का 32वां ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद डॉट डाली। हालांकि, ओवर की दूसरी ही बॉल पर स्मिथ ने जबरदस्त चौका जमा डाला। तीसरी गेंद को स्मिथ ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार दर्शकों के बीच में पहुंचा दिया। अगली गेंद पर स्मिथ ने एक और दनदनाता हुआ चौका जमाया। ओवर की पांचवीं और छठी गेंद का भी इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज ने यही हश्र किया। कृष्णा इस ओवर में पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए, जिसका पूरा फायदा स्मिथ ने उठाया। स्मिथ ने इस ओवर में कुल 23 रन बटोरे।
सिराज ने बरपाया कहर
टेस्ट का तीसरे दिन का पहला सेशन टीम इंडिया के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा था। जो रूट और हैरी ब्रूक की जोड़ी दूसरे दिन के आखिरी सेशन में अच्छी लय में दिखाई दी थी। रूट को हमेशा से ही टेस्ट में भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। हालांकि, इस खतरे को दिन के दूसरे ही ओवर में सिराज ने टाल दिया। सिराज के हाथ से निकली गेंद रूट के बल्ले का भारी किनारा लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में समां गई। रूट को ना चाहते हुए भी सिर्फ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
रूट को आउट करने के बाद ठीक अगली ही बॉल पर सिराज ने अपनी पेस से इंग्लिश कैप्टन बेन स्टोक्स के भी होश उड़ा दिए। जरूरत से ज्यादा उछाल लेती गेंद स्टोक्स को पूरी तरह से चौंका गई और बाकी काम पंत ने विकेट के पीछे कर दिया। स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
7 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
51 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
54 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
1 hr agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines