IND vs NZ: भारत विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बना हुआ है। कल पाकिस्तान की हुई हार के बाद सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें कनफर्म हो गई है। भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 16 नवंबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारत को ओपन चैलेंज दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NED: विश्व कप का आखिरी लीग मैच, फैंस मांगे दिवाली का तोहफा, भारत को पिच का कितना मिलेगा साथ?
2019 में दिखा था ट्रेंट बोल्ट का कहर
बता दें कि 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में ट्रेंट बोल्ट ने ही भारतीय टीम को शुरुआती झटके देकर विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब एक बार फिर से भारत का सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ ही होने वाला है। एक ओर भारतीय टीम पिछले हार का बदला लेना चाह रही है, दूसरी ओर कीवी टीम एक बार फिर से भारत को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए आतुर हो रही है। इस बीच कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारत को ओपन चैलेंज देकर सभी को चौंका दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NED: विश्व कप का आखिरी लीग मैच, फैंस मांगे दिवाली का तोहफा, भारत को पिच का कितना मिलेगा साथ?
भारत को बिखेर देंगे- बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट ने भारत के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बड़ा बयान दे दिया है। बोल्ट ने कहा कि इसमें को संदेह नहीं है कि भारतीय टीम अच्छा खेलती है। भारत के पास अच्छे प्लेयर्स हैं, इसलिए भारत को हराना चैलेंजिंग तो है, लेकिन फिर भी हमने कई सारी अच्छी टीमों को दबाव में बिखरते देखा है। बोल्ट ने आगे कहा कि हमने लीग मैच में भी भारत को लगभग हरा ही दिया था, लेकिन भारत किसी तरह से मुकाबला जीत गई थी।
इससे साफ है कि बोल्ट ने भारत को ओपन चैलेंज कर दिया है कि वह रोहित और विराट जैसे दिग्गज वाली भारतीय टीम को दबाव में डाल कर बिखेर देंगे। अब यह तो वक्त ही बताएगा कि भारतीय टीम बिखरती है या फिर रोहित और विराट का तूफान न्यूजीलैंड को बिखारता है।
संबंधित खबरें
पहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
8 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
58 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
1 hr agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
8 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
10 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
11 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
12 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
12 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines