हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी इंजर्ड! प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट, क्या है ताजा अपडेट

World Cup 2023, Team India Injury: भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को आखिरी लीग मैच खेलेगी। मैच से पहले एक खिलाड़ी की चोट की खबर मिली।

विज्ञापन
Ishan Kishan Injury News Jasprit Bumrah Bowling IND vs NED World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

World Cup 2023: भारतीय टीम मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में लगातार आठ मैच जीतकर एकमात्र अजेय टीम बनी है। रविवार 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका को भी बुरी तरह पीटने के बाद टीम ने नंबर एक स्थान कब्जा लिया था। पर टीम अभी अपने उपकप्तान और स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्यी की चोट से उभर नहीं पाई है। हार्दिक के बिना हालांकि, टीम के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा है लेकिन उनके ना होने से टीम बैलेंस चिंता का विषय रहता है। इसी बीच बुधवार को टीम इंडिया के एक और खिलाड़ी के चोटिल होने की जानकारी मिली।

किसे लगी चोट?

दरअसल भारतीय टीम को 12 नवंबर रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। उस मैच से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। इस सत्र में जसप्रीत बुमराह ने जमकर पसीना बहाया और अपनी तीखी शॉर्ट पिच गेंदों से बल्लेबाजों को कड़ा अभ्यास करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान उनकी एक गेंद पर टीम इंडिया कै वैकल्पिक विकेटकीपर और ओपनर ईशान किशन चोटिल हो गए। किशन के पेट में एक गेंद लगी और वह गिर गए।

यह भी पढ़ें:- Champions Trophy: इंग्लैंड की जीत से श्रीलंका को नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी से ये दो टीमें हो जाएंगी बाहर!

विज्ञापन

https://twitter.com/Satyyy0006/status/1722273443880808799

क्या है ताजा अपडेट?

अगर ताजा अपडेट की बात करें तो चोट लगने के बाद ईशान तुरंत मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद उनको इलाज के लिए ले जाया गया। उन्होंने ट्रीटमेंट करवाया और वह थोड़ी देर बाद सही भी नजर आए। उनकी इस चोट को हालांकि, गंभीर नहीं बताया गया है। लेकिन हार्दिक के दर्द से गुज रहे टीम मैनेजमेंट की सांसें कुछ देर के लिए जरूर अटक गई होंगी। ईशान ने वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआती दो मुकाबले बतौर ओपनर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे। उस वक्त शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित थे। गिल की वापसी के बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- ENG vs NED Analysis: इंग्लैंड को लगातार 6 हार के बाद मिली जीत, Semifinal की रेस से अब 4 टीमें बाहर

अगर इस अभ्यास सत्र की बात करें तो मैच से पहले टीम इंडिया का यह ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था। इसमें सभी खिलाड़ी नहीं दिखे, बल्कि कुछ खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया। इसमें विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव नजर नहीं आए। वहीं शुभमन गिल ने इस सत्र में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान गिल ने भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर को काफी धोया।

विज्ञापन

https://twitter.com/sigmakrixhna/status/1722214653579973007

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola