Ishan Kishan Ignored: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सदस्यी टीम का ऐलान हो गया है. 9 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होने वाली है. ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है और लग रहा था कि टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में वापसी हो जाएगी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. तगड़े प्रदर्शन के बावजूद BCCI और सिलेक्टर्स ने उन्हें इग्नोर कर दिया है.
सैयद मुश्ताक अली में ईशान किशन मचा रहे तहलका
झारखंड के कप्तान ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 पारियों में 67.25 के औसत से 269 रन बनाए हैं. उन्होंने यहां 194.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. SMAT के इस सीजन में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है. वो अब तक 15 छक्के और 28 चौके जड़ चुके हैं. किशन के लिए ये सीजन कमाल का रहा है और इसका फायदा झारखंड को मिला है. किशन की टीम ग्रुप D के टॉप पर है.
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli की RCB को खरीदने की रेस में आया नया ‘भारतीय’ नाम, पहले भी क्रिकेट लीग में लगा चुका है करोड़ों
ईशान किशन को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इतने तगड़े प्रदर्शन के बावजूद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, जो हैरान करने वाली बात है. हाल के समय में जितेश शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और ईशान किशन उनकी जगह टीम इंडिया में फिट हो सकते थे. संजू सैमसन को पहले ही टीम इंडिया ने मिडल ऑर्डर में शिफ्ट कर दिया है. शुभमन गिल की फिटनेस पर सवाल है और ऐसे में ईशान किशन बैकअप ओपनर के रूप में अच्छा विकल्प रहते.
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें:- मिचेल स्टार्क ने तोड़ा 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज को पीछे छोड़ रचा इतिहास
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines