ICC and Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारत के बीच खराब होते रिश्ते के कारण आईसीसी फंस गया है. बीसीबी अपने मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका में खेलना चाहता है. जिसके कारण ही वो आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बदलाव चाहते हैं. आईसीसी फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं नजर आ रही है. जिसके कारण उन्हें रिप्लेस करने की भी बात चल रही है. जिसमें स्कॉटलैंड का नाम आगे नजर आ रहा है.
क्या स्कॉटलैंड करेगा बांग्लादेश को रिप्लेस?
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत में ही खेलने को बोल सकता है. अगर बीसीबी इस बात के लिए सहमत नहीं होती है, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में स्कॉटलैंड की एंट्री हो सकती है. अब इस विवाद को लेकर बीबीसी ने भी एक रिपोर्ट जारी किया है. जिसके मुताबिक स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि अभी तक आईसीसी ने इसके लिए कोई भी बात उनसे नहीं की है. हालांकि खिलाड़ियों का कहना है कि अगर बोर्ड उनसे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को कहता है, तो उसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खिलाड़ी भी आईसीसी के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टी20 सीरीज से हो सकता है बाहर
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हो सकता है बाहर
इस विवाद को लेकर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि स्कॉटलैंड को हमारी जगह शामिल किया जाएगा. अगर ICC इंडियन क्रिकेट बोर्ड के दबाव में झुकता है और हम पर गलत शर्तें रखकर दबाव डालने की कोशिश करता है, तो हम उन शर्तों को नहीं मानेंगे. पहले भी ऐसे उदाहरण हैं जब पाकिस्तान ने कहा कि वे इंडिया नहीं जाएंगे और ICC ने वेन्यू बदल दिया. हमने लॉजिकल ग्राउंड पर वेन्यू बदलने के लिए कहा है और हम पर बिना लॉजिकल बात के इंडिया में खेलने के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता.’
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ‘हाय-हाय’ के नारों पर विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मच गई ‘सनसनी’!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines