Asia Cup 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने खेलने वाली थी। हालांकि फैंस और खिलाड़ियों के भारी विरोध के बाद मुकाबला रद्द करना पड़ा था। जिसके कुछ दिनों के बाद ही एसीसी ने एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। जिसमें 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि किस मजबूरी के कारण बीसीसीआई ने पाकिस्तान के साथ खेलने पर मंजूरी दी। इसके पीछे का एक संभावित कारण अब सामने आ गया है।
एशिया कप में पाकिस्तान से खेलना है BCCI की मजबूरी
दरअसल भारत सरकार 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया को मल्टीनेशनल इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना होगा। अगर भारत मल्टीनेशनल इवेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार करता है, तो उसके लिए 2036 ओलंपिक की मेजबानी भी खतरे में पड़ सकती है। जिसके कारण ही भारत सरकार भी इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोल रही है। हालांकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर देश की संसद में भी सवाल पूछा जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर तो इस मैच का जमकर विरोध हो ही रहा है। हालांकि सरकार और बोर्ड 11 सालों के बाद होने वाले टूर्नामेंट को दांव पर नहीं लगाना चाहती है।
जल्द ही मेजबानी पर हो सकता है फैसला
ओलंपिक संघ जल्द ही 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर फैसला कर सकता है। एक बार मेजबानी मिलने के बाद ही भारत सरकार और बोर्ड इसको लेकर अपना रुख साफ कर पाएंगे। इसके अलावा भारत सरकार ने हाल में ही पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत आकर खेलने की अनुमति दी थी। ऐसे में वो हॉकी और क्रिकेट को लेकर अलग-अलग रूख नहीं अपना सकते हैं। इसके अलावा सरकार के लोग दावा कर रहे हैं कि बीसीसीआई एक प्राइवेट संस्था है, ऐसे में सरकार उन्हें खेलने से नहीं रोक सकती है। हालांकि असल में इसके पीछे का असली कारण किसी को भी अभी तक पता नहीं है, सभी अनुमान ही लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: केनिंग्टन ओवल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? सीरीज बराबर करने पर होगी नजर
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
6 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines