हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच सबकुछ ठीक नहीं? पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बयान से मची खलबली 

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar: भारतीय टीम मैदान पर वाइट बॉल क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. हालांकि उसके बाद भी कई खबरें हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ी ऐसी आ रही हैं, जिससे भारतीय टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ सकती है. अब गंभीर और भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच तालमेल को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान आया है.

विज्ञापन
gautam gambhir and ajit agarkar

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar: भारतीय टीम मैनेजमेंट को लेकर कई खबरें आ रही है. जिससे बीसीसीआई फिलहाल खुश नहीं होगी. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का एक बयान बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच तालमेल में कमी की बात की है. कुछ खिलाड़ियों को लेकर दोनों दिग्गजों की राय एक नहीं नजर आ रही है. 

गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के बीच क्या सब ठीक नहीं?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके आकाश चोपड़ा ने बड़ा सवाल खड़ा किया. हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर चोपड़ा ने कहा, ‘क्या सिलेक्टर और कोचिंग स्टाफ एकमत नहीं हैं? मुझे समझ नहीं आ रहा कि नीतीश रेड्डी के साथ क्या हो रहा है. उन्हें हर फॉर्मेट में चुना जाता है. जब वह खेलते हैं, तो बैटिंग नहीं करते और उन्हें बहुत कम गेंदें फेंकने को मिलती है. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सिलेक्टर उन्हें चुन रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई गेम नहीं मिल रहा है. साउथ अफ्रीका सीरीज में, बहुत ओस थी. तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन फिर भी नीतीश रेड्डी नहीं थे.’ 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 पर मंडराया नया खतरा, ICC को भी मांगनी पड़ रही है मदद 

विज्ञापन

आखिरकार नीतीश कुमार रेड्डी को मिला मौका 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी को आखिरकार मौका मिला है. वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी के बाद उन्हें टीम में मौका मिला है. हालांकि रेड्डी किस नंबर पर खेलेंगे, ये अभी भी बड़ा सवाल है. टीम मैनेजमेंट ने अब तक उन्हें बहुत कम मौके दिए हैं. वहीं जब उन्हें मौका मिला भी है, तो गेंदबाजी करने का बहुत ही कम मौके दिए गए हैं. जिससे रेड्डी खुद को साबित नहीं कर रहे हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं की दूसरे और तीसरे वनडे में नीतीश को वो मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने WPL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola