नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के मुकाबलों में रोमांच का नजारा देखा जा रहा है। बुधवार को आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में ये रोमांच चरम पर पहुंच गया। लास्ट ओवर में ऐसा नजारा देखने को मिला कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। स्कॉटलैंड ने इस मैच में आखिरी बॉल पर 1 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इससे पहले आखिरी ओवर कुछ इस तरह घटा कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।
माइकल लीस्क बने हीरो
आखिरी ओवर में स्कॉटलैंड को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। मार्क अडायर की पहली गेंद पर माइकल लीस्क ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला, यहां मिसफील्डिंग हुई और चौका निकल गया। दूसरी पर लीस्क ने एक रन लेकर शाफयान शरीफ को स्ट्राइक दे दी। तीसरी पर अडायर ने शरीफ को पॉल स्टर्लिंग के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अब दोनों टीमों की सांसें बढ़ने लगीं। चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर आए बल्लेबाज क्रिस सोल कोई रन नहीं ले सके। पांचवीं पर उन्होंने बाइ का रन लेकर लीस्क को स्ट्राइक दे दी।
https://twitter.com/anytimeansh/status/1671529358081523712
अब स्कॉटलैंड को जीत के लिए 1 गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। मैच का रुख कभी भी बदल सकता था। एक रन लिया जाता तो सुपर ओवर खेला जाता, वर्ना स्कॉटलैंड की हार निश्चित थी। अब बारी थी आखिरी बॉल की…स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज माइकल लीस्क ने बाजुओं का जोर लगाते हुए पूरे दम से बल्ला घुमाया, जिस पर इनसाइड एज लगा और बॉल विकेटकीपर को छकाते हुए बाउंड्री पार कर गई।
लीस्क ने जबड़े से छीनी जीत
माइकल लीस्क आयरलैंड के जबड़े से जीत छीनकर मैच के हीरो बन गए। उन्होंने सातवें नंबर पर उतरकर शानदार बल्लेबाजी की। लीस्क ने 61 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक नाबाद 91 रन जड़े। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 25 रन दिए। उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
20 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
42 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
52 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
58 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines