IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों पर 100 रन बनाए और इसी के साथ वे इस सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ब्रूक ने इस उपलब्धि के साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ियों की एक खास लिस्ट में जगह बना ली है।
दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग को 15 साल हो चुके हैं और 16वां सीजन चल रहा है। इस टूर्नामेंट में चौकों-छक्कों के अलावा हर साल शतकों की भी बौछार देखने को मिलती है। टूर्नामेंट का पहला शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और आरसीबी के बीच खेले गए पहले ही मैच में आ गया था। ये न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम के हाथों आया था।
संजू सैमसन ने तीन बार लगाया सीजन का पहला शतक
किसी भी सीजन का पहला शतक लगाना एक बेहद ही खास अनुभव होता है। इसे हर किसी के द्नारा सालों तक याद किया जाता है। आईपीएल के 16सीजन में अब तक 13 खिलाड़ियों ने साल का पहला शतक लगाया है। इस लिस्ट में संजू सैमसन टॉप पर हैं जिन्होंने तीन बार ये कारनामा किया है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैक्कुलम है जिन्होंने भी 2 बार सीजन का पहला शतक लगाया है।
IPL History: हर सीजन में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
-आईपीएल 2008 – ब्रेंडन मैकुलम
-आईपीएल 2009 – एबी डिविलियर्स
-आईपीएल 2010 – यूसुफ पठान
-आईपीएल 2011 – पॉल वाल्थाटी
-आईपीएल 2012 – अजिंक्य रहाणे
-आईपीएल 2013 – शेन वॉटसन
-आईपीएल 2014 – लेंडल सिमंस
-आईपीएल 2015 – ब्रेंडन मैकुलम
-आईपीएल 2016 – क्विंटन डी कॉक
-आईपीएल 2017 – संजू सैमसन
-आईपीएल 2018 – क्रिस गेल
-आईपीएल 2019 – संजू सैमसन
-आईपीएल 2020 – केएल राहुल
-आईपीएल 2021 – संजू सैमसन
-आईपीएल 2022 – जोस बटलर
-आईपीएल 2023 – हैरी ब्रूक
IPL Facts: अब तक 75 खिलाड़ियों ने जड़ा शतक
आईपीएल में अब तक 75 बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है। जिसमें से सबसे तेजी से क्रिस गेल ने सेंचुरी पूरी की है।आईपीएल के इतिहास में एक साल में चार शतक विराट कोहली और जोस बटलर ने जड़े हैं। उनका रिकॉर्ड इस साल टूट सकता है। आईपीएल में सिर्फ शतक ही जड़ने से काम नहीं चलता अगर आपको अपनी टीम को जीत दिलानी है तो उसे तेजी से पूरा करना जरूरी है।
आईपीएल में जब भी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात होगी उनमें सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का आएगा। उन्होंने कुल 6 शतक जड़े हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरा नंबर भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का है जिनके नाम 5 शतक है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines