IPL 2033: आईपीएल 2023 में केकेआर प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। टीम ने 14 मैचों में 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर अपना सफर खत्म किया। भले ही केकेआर इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इस टीम से एक ऐसा खिलाड़ी उभरकर सामने आया है, जिसने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। इस खिलाड़ी का नाम है रिंकू सिंह। अब उनके पिता ने बेटे के प्रदर्शन पर अपने दिल की बात कही है।
रिंकू सिंह के पिता ने बताया अपना सपना
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह ने कहा कि ‘बेटे की बल्लेबाजी देखकर दिल खुश हो गया। रिंकू ने आईपीएल मे धुआंधार बल्लेबाजी कर मेरा और मेरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अब मैं ऊपर वाले से यही दुआ करता हूं कि रिंकू भारतीय टीम के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे।’
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1660956311264329728?s=20
रिंकू सिंह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनकी बल्लेबाजी के कई बड़े दिग्गज भी फैन हो गए हैं और लगातार रिंकू को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी रिंकू सिंह की तारीफ कर चुके हैं।
रिंकू सिंह का इस सीजन में प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 149.52 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। कई मौकों पर रिंकू ने अपनी टीम को अकेले के दम पर जिताया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के ठोककर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1657800382675030017?s=20
कौन हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अलीगढ़ से आते हैं। वह अलीगढ़ शहर से आईपीएल खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वो लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज और राइट हैंडर ऑफ ब्रेक बॉलर हैं। रिंकू का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को बेहद गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता खानचंद्र सिंह घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हैं। मां वीना देवी हाउस वाइफ हैं, उनका भाई ऑटो रिक्शा चलता है।
संबंधित खबरें
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines