हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Auction: कब और कहां देखें आईपीएल का मिनी ऑक्शन? जानें टाइम के साथ सभी टीमों का पर्स 

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होना है. इस ऑक्शन की तैयारियों में फिलहाल बीसीसीआई जुटी हुई है. सभी फैंस अपनी टीम की कमजोरियों का कम होते हुए देखना चाहते हैं, जिसके कारण ही वो ऑक्शन पर नजर बनाए हुए हैं. फैंस अब जानना चाहते हैं इस मिनी ऑक्शन को वो लाइव कब और कहां देख सकते हैं. इसकी टाइमिंग भी अब सामने आ चुकी है.

विज्ञापन
IPL 2026 Auction

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई मौजूदा समय में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियों में लगी हुई है. ये ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होना है. जहां पर 359 खिलाड़ियों के भविष्य पर फैसला होने वाला है. सभी फ्रेंचाइजी और उनके फैंस की नजरें इस मिनी ऑक्शन पर टिकी हुई हैं. ऐसे में वो इससे जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि वो इस ऑक्शन को कब और कहां देख सकते हैं. इस ऑक्शन की टाइमिंग भी अब साफ हो गई है. 

कब और कहां देखें पूरा मिनी ऑक्शन? 

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में होना है. जिसको टीवी में फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस ऑक्शन को जियोहॉस्टार पर देख सकते हैं. वहीं इसकी वेबसाइट पर भी फैंस इसका मजा उठा सकते हैं. मिनी ऑक्शन को फैंस दोपहर 2:30 के बाद से देख सकते हैं. जहां पर कुल 359 खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला होने वाला है. जिसमें 244 भारतीय तो वहीं 115 विदेशी खिलाड़ियों का नाम शामिल है. हालांकि टीमों के पास सिर्फ 77 खिलाड़ियों का ही स्लॉट बचा हुआ है. जिसमें सिर्फ 31 स्पॉट ही विदेशी खिलाड़ियों के है. कुछ टीमें अधिकतम 25 खिलाड़ियों तक भी नहीं जाती, ऐसे में इससे भी कम ही खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. वहीं अधिकतर खिलाड़ी अनसोल्ड ही रहने वाले हैं. 

कुछ खास खिलाड़ियों पर टिकी हैं नजरें 

इस मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें होने वाली हैं. वहीं लियाम लिविंगस्टोन, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान पर भी फैंस की नजरें टिकी रहेंगी. ये तीनों ही खिलाड़ी मौजूदा समय में बहुत ही अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. जिसका फायदा उन्हें इस ऑक्शन में मिल सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टी20 मैच में 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार को छोड़ देंगे पीछे 

यहां पर देखें सभी फ्रेंचाइजियों का बचा हुआ पर्स 

कोलकाता नाइट राइडर्स- 64.3 करोड़

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़

लखनऊ सुपरजाइंट्स – 22.95 करोड़

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़

विज्ञापन

पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़

राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद – 24.5 करोड़

ये भी पढ़ें: सनी लियोनी या सनी संधू, आर अश्विन ने क्यों किया इस घरेलू क्रिकेटर के लिए ‘अजीबोगरीब’ पोस्ट?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola