हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Auction में 19 और खिलाड़ियों की हुई एंट्री, जानिए कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन 

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2025 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. अबु धाबी में 16 दिसंबर को दोपहर में ऑक्शन शुरू होना है. जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं. इस बीच बीसीसीआई ने अब बड़ा खुलासा किया है. ऑक्शन के लिए पहले से सिलेक्ट हुए खिलाड़ियों में अब इजाफा हो गया है. 19 नए चेहरों की अब ऑक्शन में एंट्री हुई है.

विज्ञापन
भारत में होगा आईपीएल 2027 ऑक्शन का आयोजन (PIC Credit - IPL/X)

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन इस बीसीसीआई ने बड़ा खेल कर दिया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 19 खिलाड़ियों की मिनी ऑक्शन में एंट्री हो गई है. जिसके खिलाड़ी ही अब ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. इन 19 खिलाड़ियों के बारे में बीसीसीआई ने 1 दिन पहले सभी फ्रेंचाइजियों को बता दिया है. ऐसे में वो अपने प्लान में अब इन 19 खिलाड़ियों को भी शामिल कर सकते हैं. 

कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन?  

मिनी ऑक्शन की शुरुआत 16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में होनी है. इस ऑक्शन को टीवी में फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस ऑक्शन का मजा फैंस जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. इसके साथ ही वेबसाइट पर भी फैंस इसको लाइव देख सकते हैं. मिनी ऑक्शन दोपहर को 2:30 बजे शुरू होगा. वहीं जब तक 369 खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला नहीं होगा, तब तक ऑक्शन जारी रहेगा. हालांकि टीमों के पास सिर्फ 77 खिलाड़ियों का ही स्लॉट बचा हुआ है.

जिसमें से भी 31 स्लॉट तो विदेशी खिलाड़ियों की हैं. कुछ टीमें अधिकतम 25 खिलाड़ियों तक भी नहीं जाती हैं. ऐसे में इससे भी कम ही खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है. ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी अनसोल्ड ही रहने वाले हैं. इस ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली कैमरून ग्रीन पर लग सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction में नए ‘उमरान मलिक’ की लग सकती है लॉटरी, 150 की स्पीड से करता है गेंदबाजी

यहां पर देखें सभी फ्रेंचाइजियों का बचा हुआ पर्स 

कोलकाता नाइट राइडर्स- 64.3 करोड़

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़

लखनऊ सुपरजाइंट्स – 22.95 करोड़

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़

विज्ञापन

पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़

राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद – 24.5 करोड़

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें चौथा टी20 मुकाबला? सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola