हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं? IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी होगी दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11 

IPL 2026 DC Probable Playing 11: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी. हालांकि उसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया. इसके अलावा आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी दिल्ली की टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों को खरीदा है.

विज्ञापन
Delhi Capitals IPL 2026 Probable Playing 11

IPL 2026 DC Probable Playing 11: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. जिसके कारण ही अब उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. कप्तान अक्षर पटेल को हालांकि अब बड़े फैसले करने होंगे. दिल्ली की टीम में अब पृथ्वी शॉ की भी वापसी हुई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल फिलहाल ये है कि पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं? दिल्ली की टीम मैनेजमेंट अब खिताब का सूखा खत्म करना चाहेंगी. 

पृथ्वी शॉ को लेकर मैनेजमेंट करेगी बड़ा फैसला 

अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप सकती है. वहीं उनके साथी के रूप में अब पृथ्वी शॉ की वापसी हो सकती है. शॉ ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है. बेन डकेट तो नंबर 3 तो वहीं टिस्ट्रन स्टब्स को नंबर 4 पर मौका दिया जा सकता है. घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे समीर रिजवी नंबर 5 पर खेल सकते हैं. मैच फिनिशर के रूप में डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा को मौका दिया जा सकता है. कप्तान अक्षर पटेल नंबर 8 पर खेल सकते हैं. वहीं कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क और टी नटराजन की जगह भी लगभग पक्की है. इंपैक्ट प्लेयर के रूप में विप्रज निगम नजर आ सकते हैं. 

यहां पर देखें दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, बेन डकेट, टिस्ट्रन स्टब्स, समीर रिजवी, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन. 

विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर- विप्रज निगम 

ये भी पढ़ें: कौन करेगा रवींद्र जडेजा को रिप्लेस? IPL 2026 में ऐसी होगी CSK की संभावित प्लेइंग 11 

विज्ञापन

यहां पर देखें IPL 2026 में DC का पूरा स्क्वाड 

अक्षर पटेल (c), केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, ट्रिस्टन स्टब्स  (विकेटकीपर), टी. नटराजन, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल  (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, विप्रज निगम, नितीश राणा, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, डेविड मिलर, बेन डकेट, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, पृथ्वी शॉ, साहिल पारख.

ये भी पढ़ें: किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कैमरून ग्रीन? IPL 2026 में ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग 11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola