हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: CSK में जाने के बाद संजू सैमसन का आया पहला रिएक्शन, इस बात को लेकर हुए इमोशनल 

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के पिछले 4 सीजन से कप्तान रहे संजू सैमसन ने अब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है. सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हो गए हैं. इस बड़े फैसले के बाद सैमसन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे सैमसन इस बात को लेकर इमोशनल नजर आए. सीएसके को लेकर भी उन्होंने अपना पहला रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
Sanju Samson

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आज आधिकारिक रूप से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के ऐलान करने के बाद सभी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे. संजू सैमसन ने भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के बाद बहुत ही इमोशनल बात कही. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद भी उनका पहला रिएक्शन आ गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू के दोनों ही पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं.   

संजू सैमसन का आया पहला रिएक्शन 

बहुत ही छोटी उम्र में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बने थे. उन्होंने इसी टीम के लिए खेलकर खुद को बड़े स्टेज पर साबित किया. फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए साल 2022 में उन्हें कप्तानी भी सौंपी. अब संजू और राजस्थान रॉयल्स का रिश्ता खत्म हो गया. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सैमसन ने लिखा, ‘हम यहां सिर्फ थोड़े समय के लिए हैं. मैंने इस टीम को अपना सब कुछ दिया. मैंने उनके साथ क्रिकेट का आनंद लिया. कुछ रिश्ते हमेशा बने रहेंगे और मैंने सभी को टीम में अपने परिवार की तरह महसूस कराया. अब समझ आ गया है. मैं आगे बढ़ रहा हूं. मैं हमेशा ही हर एक चीज के लिए शुक्रगुजार रहूंगा.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रवींद्र जडेजा के ट्रेड होने के बाद CSK ने दिया बड़ा बयान, बताया क्या था इस फैसले की मजबूरी 

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री पर भी सैमसन ने किया कमेंट 

आईपीएल 2025 के बाद से ही संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ना चाहते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी स्थिति में वो चेन्नई सुपर किंग्स का ही हिस्सा बनना चाहते थे. अंत में वो सही साबित हुआ और सैमसन सीएसके का हिस्सा बन गए हैं. आधिकारिक ऐलान के बाद संजू सैमसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें वो यलो जर्सी पहने हुए हैं और हाथों में यलो बैंड पहने हुए हैं. इस फोटो में तमिल में वणक्कम लिखा हुआ है. जिसका हिंदी में मतलब हैलो है.

ये भी पढ़ें: CSK छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा का पहला रिएक्शन आया सामने, राजस्थान रॉयल्स को IPL ट्रॉफी जिताने की खाई कसम!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola