IPL 2026 Auction: अबु धाबी में 16 दिसंबर को बीसीसीआई आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन करेगी. इस मिनी ऑक्शन के लिए कई सौ खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है. हालांकि कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने बेहद कम समय के लिए खुद को उपलब्ध करते हुए ऑक्शन में अपना नाम दिया है. जिससे भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर बिल्कुल भी खुश नहीं है. उन्होंने सरेआम ऐसे विदेशी खिलाड़ियों को अब खरी खोटी सुनाई है.
सुनील गावस्कर को क्यों आया गुस्सा?
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब बहुत ही कम समय बचा है. ऐसे में बीसीसीआई इसकी तैयारियों में लगी हुई है. जिसके बारे में बात करते हुए मिड-डे के अपने कॉलम में भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘अगर कोई खिलाड़ी IPL की इज्जत नहीं करता और पूरा सीजन नहीं खेलना चाहता तो उसका नाम नीलामी में भी नहीं आना चाहिए. देश की ड्यूटी अलग बात है, लेकिन अगर शादी या छुट्टी ज्यादा जरूरी है तो भाई, घर पर ही रहो. दुनिया का सबसे बड़ा टी-20 लीग है ये, इसे हल्के में लेने वालों को जगह नहीं मिलनी चाहिए.’ आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश इंग्लिस ने खुद को 2 करोड़ के बेस प्राइज में रखा है. वहीं वो सिर्फ 4 मैचों के लिए इस टूर्नामेंट में उपलब्ध होंगे. जिससे गावस्कर खुश नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ODI खत्म अब T20 की आई बारी, कब और कहां खेले जाएंगे सभी मुकाबले?
युवा भारतीय खिलाड़ियों से भी खुश नहीं हैं गावस्कर
दिग्गज सुनील गावस्कर ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को भी नसीहत दी है. युवा खिलाड़ी आईपीएल खेलकर गायब हो जाते हैं. ऐसे खिलाड़ियों को सलाह देते हुए गावस्कर ने अपने लेख में कहा, ‘रणजी ट्रॉफी में एक खिलाड़ी पूरे सीजन खाली स्टेडियम में पसीना बहाता है, फिर भी लाखों में सैलरी मिलती है. वहीं IPL में कोई अनकैप्ड लड़का 16 दिन में करोड़पति बन जाता है और ज्यादातर तो बेंच पर ही बैठा रहता है. दो सीजन बाद कोई पूछता भी नहीं.’
ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे यशस्वी जायसवाल, टीम में वापसी को हैं तैयार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines